1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: अनुपम खेर ने इस अंदाज में मनाया अक्षय के साथ 20वीं फिल्म का जश्न

VIDEO: अनुपम खेर ने इस अंदाज में मनाया अक्षय के साथ 20वीं फिल्म का जश्न

 Published : Dec 15, 2016 01:01 pm IST,  Updated : Dec 15, 2016 01:01 pm IST

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के उनके साथ दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह इन दोनों की साथ में 20वीं फिल्म है।

anupam- India TV Hindi
anupam

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के उनके साथ दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह इन दोनों की साथ में 20वीं फिल्म है। 'खिलाड़ी' स्टार ने उन्हें प्यार व मार्गदर्शन देने के लिए अनुपम खेर को धन्यवाद किया। अनुपम ने अक्षय और भूमि पेडनेकर के साथ केक काटते हुए बुधवार को एक वीडियो ट्वीट किया।

इसे भी पढ़े:- 

इसके कैप्शन में अनुपम ने लिखा, "फिल्म 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' मेरी और सुपरस्टार अक्षय कुमार की एक साथ 20वीं फिल्म है। इस खुशी में सेट पर मनाए गए जश्न की एक झलक।"

अक्षय ने अपनी और अनुपम की एक फोटो ट्वीट की, जिसमें दोनों हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, "इस व्यक्ति ने बहुतों को प्यार व मार्गदर्शन दिया। मेरे अब तक के करियर में मुझे भी उनका प्यार व मार्गदर्शन मिला। आगे भी आपका स्नेह बना रहे। आपके लिए ढेर सारा प्यार व प्रार्थनाएं अनुपम खेर जी।"

दोनों अभिनेताओं ने एक साथ कई फिल्में की हैं, जिनमें 'द शौकींस', 'बेबी', 'स्पेशल 26', 'देसी बॉयज' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। फिल्म 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' विश्वभर में दो जून, 2017 को रिलीज होगी। यह व्यंग्य के साथ पेश की गई एक प्रेम कहानी है। इसके निर्देशक श्री नारायण सिंह हैं।

इस फिल्म का निर्माण अरुण भाटिया, प्लान सी स्टूडियोज और अबुंदंतिया ने किया है। इसे वॉयकॉम 18 मोशन पिक्चर और कारीअर्ज एंटरटेनमेंट ने प्रस्तुत किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन