1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इसलिए प्राची देसाई से ठुकरा दिया पाकिस्तानी विज्ञापन

इसलिए प्राची देसाई से ठुकरा दिया पाकिस्तानी विज्ञापन

 Published : Dec 15, 2016 03:28 pm IST,  Updated : Dec 15, 2016 03:28 pm IST

प्राची देसाई ने पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ में अपने अभिनय करते हुए देखा गया था। लेकिन इन दिनों वह एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल हाल ही में प्राची को एक पाकिस्तानी ब्यूटी ब्रांड के विज्ञापन का प्रस्ताव दिया गया है...

prachi- India TV Hindi
prachi

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई ने पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ में अपने अभनिय का जौहर दिखाने के बाद फिलहाल किसी भी फिल्म के लिए साइन नहीं किया है। लेकिन इन दिनों वह एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल हाल ही में प्राची को एक पाकिस्तानी ब्यूटी ब्रांड के विज्ञापन का प्रस्ताव दिया गया है, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। उनका कहना है कि उन्होंने पाकिस्तान और भारत के तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए यह फैसला लिया।

इसे भी पढ़े:-

प्राची ने एक बयान में कहा, "फिलहाल मैं पाकिस्तान में कोई भी विज्ञापन नहीं करने जा रही। हां, मैंने ऐसे एक प्रस्ताव को ना कह दिया है, क्योंकि मुझे लगता है कि इसके लिए यह सही समय नहीं है।" प्राची के करीबी सूत्र के अनुसार, "पाकिस्तान के एक ब्यूटी ब्रांड ने अपने उत्पाद के विज्ञापन के लिए अभिनेत्री से संपर्क किया था।"

सूत्र ने कहा, "लेकिन अभिनेत्री ने विनम्रता से यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय चल रही तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया। उन्हें लगा कि यह पाकिस्तानी उत्पादों के प्रचार का सही समय नहीं है।"

पिछले दिनों रिलीज हुई प्राची की फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ को बॉक्सऑफिस पर कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई। हालांकि उन्हें अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन