1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये बच्चा अपनी बात और एक्सप्रेशन के कारण हो गया वायरल, लोगों ने भी जमकर किए कमेंट्स

ये बच्चा अपनी बात और एक्सप्रेशन के कारण हो गया वायरल, लोगों ने भी जमकर किए कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 13, 2026 10:52 am IST,  Updated : Jul 13, 2026 10:52 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और उस वीडियो को जब लोगों ने देखा तो उन्होंने भी जमकर कमेंट किया। आइए आपको बताते हैं कि बच्चे का वीडियो क्यों वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/TROLLS.OX

आजकल सोशल मीडिया का जमाना चल रहा है। आपको लगभग हर कोई सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मिल ही जाएगा और एक बड़ी आबादी आपको इंस्टाग्राम पर मिलेगी। यहां लोगों को छोटे-छोटे रील्स भी देखने को मिल जाते है, लोग दोस्तों से बात भी कर लेते हैं और अपनी फोटो भी पोस्ट कर देते हैं तो इसी कारण लोग सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम का यूज करते हैं। आप भी अगर इंस्टाग्राम पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि इंस्टाग्राम पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता है। अभी भी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

बच्चे के वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो क्लासरूम का है जहां कई सारे स्टूडेंट्स हैं और एक बच्चा टीचर के पास आया है। उसमें जो बच्चा दिखता है वो अपने टीचर के पास काम (क्लास वर्क) मांगने के लिए आया है मगर टीचर मना कर देता है क्योंकि वो उस बच्चे को पहले ही दो बार टास्क दे दिया था। अब इसके बच्चा पूछता है कि फीस किस बात की लेते हो और जब टीचर बोलता है कि वो फीस तो पढ़ाने की लेता है तो बच्चा बोलता है कि फिर काम भी देना पड़ेगा। इस दौरान उसका एक्सप्रेशन बड़ा गजब का दिखता है जैसे वो कोई एक्टर हो और बाहुबली जैसे किरदार को निभा रहा है। उसकी बातों और एक्सप्रेशन के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर trolls.ox नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 91 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- इसका रिएक्शन कमाल का है। दूसरे यूजर ने लिखा- मिर्जापुर का गुड्डू पंडित। तीसरे यूजर ने लिखा- ये मेरे टाइप का है। चौथे यूजर ने लिखा- अपनी बात कहते समय इसका क्या एक्सप्रेशन था। एक और यूजर ने लिखा- बचपन का गुड्डू पंडित। एक दूसरे यूजर ने लिखा- गुंडागर्दी टॉप पर है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

क्या चलती ट्रेन में पूजा हो रही थी? VIDEO वायरल होने के बाद रेलवे ने दी सफाई, जानें क्या बताया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।