आज के समय में अधिकतर जनता सोशल मीडिया पर है। लोग जब भी बोर होते हैं या फिर लोगों का काम करने का मन नहीं करता है या फिर उनके पास काम नहीं होता है तो वो तुरंत सोशल मीडिया पर भटकने लग जाते हैं। वहां अलग-अलग वीडियो देखते हैं। अब कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा दिख जाता है जो हैरान कर देता है और लोग उसे सच भी मानने लगते हैं मगर जिस तरह से फिल्म में दिखने वाला हर नजारा सच नहीं होता है, ठीक वैसे ही रील में भी होता है। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको देखना चाहिए और वो वीडियो देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि Reel VS Reality क्या होता है।
Related Stories
वायरल वीडियो में आखिर क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो लड़के पहाड़ों में घूमने गए हुए हैं और एक ऐसी जगह पर पहुंचे हैं जहां से पूरा शहर नजर आता है। वहां से सभी घर छोटे-छोटे से दिखते हैं। अब वहां पर एक पत्थर है जहां से व्यू बहुत गजब का आएगा मगर वहां से नीचे कुछ नहीं दिख रहा है। इसका मतलब अगर वहां जाने के बाद कोई नीचे गिरा तो बचेगा नहीं। अब जो लड़के वहां पहुंचे हैं, वहां से एक बंदा दूसरे का हाथ पकड़कर नीचे लटक जाता है। इसका मतलब वो स्टंट करता है और अंत में उसका हाथ छूट जाता है। लेकिन इसके बाद वीडियो में जो दिखता है वो Reel VS Reality का फर्क बताता है। वीडियो में नजर आता है कि उस पत्थर के बिल्कुल थोड़े से ही नीचे पूरी जमीन है और यहां पर कोई भी आसानी से कूद सकता है। वो तो बस कैमरे के एंगल की बात थी जिससे वो पत्थर इतना डरावना प्वाइंट लग रहा था और इसी कारण कहते हैं कि रील में जो दिखता है, वो सब सच नहीं होता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर baramulla_virals नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.8 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मुझे हार्ट अटैक आने वाला था। दूसरे यूजर ने लिखा- तुमने तो मुझे डरा ही दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- शुरुआत डरावना था और अंत हैरान करने वाला। चौथे यूजर ने लिखा- इतना धोखा तो मुझे उसने भी नहीं दिया जितना इस पत्थर ने दिया है। इसके अलावा कई सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लड़की ने AI की मदद से फोटो को Video में बदलवाया, रिजल्ट देख लोगों की नहीं रुकी हंसी