1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा मेहनती आदमी तो मैंने आज तक नहीं देखा था, वायरल Video पर जरा आप भी नजर डालिए

ऐसा मेहनती आदमी तो मैंने आज तक नहीं देखा था, वायरल Video पर जरा आप भी नजर डालिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 30, 2026 06:48 pm IST,  Updated : Jun 30, 2026 06:48 pm IST

एक ऐसे शख्स का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर नजर आया जिसे देखने के बाद कई लोग अपना माथा पकड़ लेंगे और कहेंगे कि भाई इतनी भी मेहनत नहीं करना चाहिए। आइए फिर आपको भी बताते हैं कि वो आदमी वीडियो में ऐसा क्या कर दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@ER_AWANISH

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कोई एक बार आ गया तो वो बस यहीं का होकर रह जाता है क्योंकि सोशल मीडिया पर कंटेंट ही ऐसे देखने को मिलते हैं। लोगों ने जो उम्मीद नहीं किया होता है, वैसा कंटेंट सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है जिससे लोगों का मनोरंजन भी गजब का होता है और इसी वजह से तो लोग सोशल मीडियो को छोड़ नहीं पाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया का यूज करते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन एक से बढ़कर एक वायरल कंटेंट आते होंगे और उन्हें देखकर आपका माइंड फ्रेश हो जाता होगा। अभी भी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

कई सारे लोग अपनी दुकान के आगे पानी छिड़कते हैं ताकि वहां की धूल बैठ जाए लेकिन क्या आपने कभी किसी को तब पानी छिड़कते हुए देखा है जब वहां थोड़ी देर पहले ही बारिश हुई हो या फिर बारिश हो रही हो? जाहिर सी बात है कि आपने ऐसा कभी नहीं देखा होगा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बारिश के कारण पूरी सड़क गीली है और अभी भी हल्की बारिश हो रही है मगर वो आदमी पानी छिड़क रहा है। वो अपने काम में लगा हुआ है और यही वो कारण है कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Er_awanish नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वहीं कैप्शन में लिखा है, 'डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स ही चल रही है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत मेहनती आदमी है, अपने काम के प्रति ईमानदार है। आपको बता दें कि इस वीडियो को कई लोगों ने अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि यह आदमी कौन है और वीडियो कहां का है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बेटे को खाना खिलाने के लिए मां ने अपनाया अनोखा तरीका, Video हो गया वायरल

भारत का अनोखा होटल जहां अंदर से गुजरती है ट्रेन, शख्स ने बनाया Video जो हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।