1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेटे को खाना खिलाने के लिए मां ने अपनाया अनोखा तरीका, Video हो गया वायरल

बेटे को खाना खिलाने के लिए मां ने अपनाया अनोखा तरीका, Video हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 30, 2026 05:39 pm IST,  Updated : Jun 30, 2026 05:39 pm IST

एक बड़ा ही कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो उन महिलाओं को शायद पसंद आएगा जिनके बच्चे खाने के समय नखरे करते हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@VIJAY_PRIYAS

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता हुआ नजर आ ही जाता है और अधिकतर वीडियो में कुछ अलग और नया ही देखने को मिलता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगलुर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वायरल वीडियो देखे होंगे जो आपके लिए भी नए रहे होंगे और कई ने तो आपको हैरान भी किया होगा। सोशल मीडिया पर हंसी मजाक के वीडियो के अलावा जुगाड़ और लोगों के अतरंगी तरीकों के भी वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या है।

महिला ने क्या तरीका अपनाया?

आप अगर सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने वो वीडियो या रील भी देखे होंगे जिसमें दोस्त या कपल आपस में खेलते दिखते हैं। उनका गेम होता है कि वो 'Stone, Paper, Scissor' खेलेंगे और जो हारेगा, वो पीछे एक दूरी तरह जाकर आएगा। इस दौरान दूसरा शख्स सामने रखी चीजों को जितना खा सकता है, वो खा लेगा। अब यही खेली मां अपने बेटे के साथ खेल रही है। वो जीत जाती तो खाने का नाटक करती या फिर थोड़ा सा खाती है। वहीं हार जाती तो वो पीछे एक तय दूरी तक जाती है और इस दौरान बच्चा खाना खाता है। अब इस अनोखे तरीके से मां अपने बेटे को आराम से खाना खिला देती है और वीडियो इसी कारण वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Vijay_PriyaS नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है और वहीं कैप्शन में लिखा है, 'अच्छा आइडिया।' वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये अच्छा आइडिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया तरीका। तीसरे यूजर ने लिखा- जुगाड़, हाउस वाइफ, हाउस हस्बैंड से बहुत ज्यादा समझदार होती हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस आदमी के अंदर तो एकदम अलग ही टैलेंट है, इसी कारण Video हो रहा है वायरल

भारत का अनोखा होटल जहां अंदर से गुजरती है ट्रेन, शख्स ने बनाया Video जो हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।