1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार से बड़ी खबर, कोचिंग संस्थान मारपीट मामले में खान सर को राहत, अग्रिम जमानत मिली

बिहार से बड़ी खबर, कोचिंग संस्थान मारपीट मामले में खान सर को राहत, अग्रिम जमानत मिली

 Reported By: Nitish Chandra Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 13, 2026 11:26 am IST,  Updated : Jul 13, 2026 11:57 am IST

बिहार के प्रसिद्ध टीचर खान सर को कोचिंग मारपीट मामले में अग्रिम जमानत मिल गई है। इसे खान सर के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। गौरतलब है कि कोचिंग में मारपीट मामले ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं।

khan sir- India TV Hindi
खान सर Image Source : PTI/FILE

पटना: बिहार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। कोचिंग संस्थान मारपीट मामले में फैसल खान उर्फ खान सर को अग्रिम जमानत मिल गई है। खान सर के दोनों बॉडीगार्ड को भी जमानत मिली है। 

कोचिंग संस्थान मारपीट मामला क्या है?

इसी साल जून की शुरुआत में खान सर के कोचिंग संस्थान के पास मारपीट और फायरिंग की बात सामने आई थी। इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक और कर्मियों पर आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में खान सर के दो बॉडीगार्ड्स हवा में फायरिंग करते नजर आए थे, इसलिए खान सर पर भी केस हुआ था और उनके गार्ड्स गिरफ्तार हुए थे। हथियार फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए थे। हालांकि मामले में खान सर की गिरफ्तारी पर अस्थाई रोक लगाई गई थी। 

2 जून की रात का है मामला 

दरअसल मामला 2 जून की रात का है, जब पटना में फैजल खान उर्फ खान सर की कोचिंग के बाहर हंगामा हुआ। मामले ने तूल पकड़ा तो खान सर ने कहा कि उनकी कोचिंग के बाहर फायरिंग हुई और विरोधी कोचिंग माफिया या असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। जब ये मामला मीडिया में हाईलाइट हुआ तो खान सर अपने बयान से पलट गए।

इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को गिरफ्तार किया गया और  बाद में खान सर पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी। हालांकि बाद में ये मामला इसलिए भी सुर्खियों में आया क्योंकि ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत हो गई। 

बता दें कि खान सर को पहले भी कोचिंग फायरिंग केस में राहत मिल चुकी है और उनके खिलाफ बल प्रयोग और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लग चुकी है।

हाल ही में इस वजह से चर्चा में थे खान सर

इससे पहले खान सर तब भी सुर्खियों में आए थे, जब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोचिंग संस्थान में अग्निकांड के बाद अधिकारियों ने छापेमारी कर कई कोचिंग संस्थानो को नोटिस जारी किया था। इस दौरान प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने चेकिंग के दौरान खान ग्लोबल कोचिंग मे खामियां पाने के बाद इसे सीज कर दिया था। खान सर की ये कोचिंग 3 मंजिला इमारत में चल रही थी।

ये भी पढ़ें- 

VIDEO: पटना में खान सर की कोचिंग में लगी आग, बिल्डिंग में मौजूद फायर सिस्टम ने तुरंत पाया काबू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।