1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे इलाके में 100 किलो गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 2 वाहन भी जब्त

बिहार में भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे इलाके में 100 किलो गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 2 वाहन भी जब्त

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 11, 2026 08:34 am IST,  Updated : Oct 11, 2026 08:41 am IST

पुलिस की टीम को पहले से ही गांजे की तस्करी की खबर मिली हुई थी। पुलिस ने जाल बिछाकर दो वाहनों को जब्त किया है। पांच बोरों में 100 किलो गांजा बरामद किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

बिहार के अररिया जिले में बथनाहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 100 किलो गांजा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो और एक आई-20 कार भी जब्त की है। जब्त गांजा स्कॉर्पियो की डिक्की में तीन बोरों में रखा गया था। गिरफ्तार आरोपियों में तीन जोगबनी, एक फारबिसगंज और एक सुपौल जिले का रहने वाला है। बिहार में इसके पहले भी कई बार बड़ी मात्रा में छापेमारी के दौरान गांजा जब्त किया जा चुका है।

स्कॉर्पियो में गांजा लेकर जा रहे थे तस्कर

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार (9 अक्तूबर) को गुप्त सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा की ओर से एक सफेद स्कॉर्पियो में गांजा लेकर बथनाहा बाजार की तरफ तस्कर आ रहे हैं। स्कॉर्पियो के आगे चल रही काले रंग की कार से रेकी की जा रही थी। सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज के निर्देश पर बथनाहा  पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बाजार में घेराबंदी की।

तीन बोरों में रखा 100 किलो गांजा बरामद

इस दौरान पुलिस ने आगे चल रही कार को रोककर उसमें सवार तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। इसके बाद पीछे से आ रही स्कॉर्पियो को भी रोक लिया गया। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो की डिक्की से तीन बोरों में रखा 100 किलो गांजा बरामद हुआ। स्कॉर्पियो सवार दो लोगों को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों के साथ सात मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों में जोगबनी थाना क्षेत्र के अमौना वार्ड संख्या 21 पंडित टोला निवासी रौनी राज पंडित उर्फ रितु राज पंडित (21), अमौना वार्ड संख्या 20 निवासी अबुबकर(18) पिता समुद्दीन साकीन पोस्ट अमोना , फारबिसगंज थाना क्षेत्र के दरभंगिया टोला निवासी मो. सलमान (21) पिता नईम, सुपौल जिले के बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के परसा वार्ड 12 निवासी अफरोज आलम (27) पिता आफताब आलम और नरपतगंज थाना क्षेत्र के खेरा गढ़िया वार्ड 9 निवासी अबु कलाम (24) पिता मो अलीमुद्दीन शामिल हैं। 

इस मामले में बथनाहा थाना में कांड संख्या 167/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b)(ii)(C) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ गांजा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। वहीं, कार्रवाई में बथनाहा थानाध्यक्ष धनजी कुमार के साथ एसएसबी भी शामिल थे। 

पुलिस को पहले से ही मिली थी सूचना

फारबिसगंज डीएसपी राजकिशोर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में गांजा की खेप जाने वाली है। इसको लेकर पुलिस तलाशी अभियान शुरू की गई। इस दौरान बथनाहा  चौक के समीप वाहन को रोककर तलाशी लिया गया तो उसे 100 किलो गांजा तथा आरोपियों में  पास से मोबाइल बरामद हुए। 

एक नेपाली को भी पकड़ा गया

डीएसपी ने बताया कि एक कार जो गांजा लदी स्कॉर्पियो का आगे आगे रेकी कर रही थी।  उसमें तस्कर सवार थे, जिसे पकड़ा गया है। कुल पांच आरोपी शामिल हैं। जोगबनी पुलिस ने भी जांच के दौरान 4 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल के साथ एक नेपाल के व्यक्ति को पड़ा है।  सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई कर की जा रही है।

अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट 

ये भी पढ़ें: 

पटना में पिता पर बेटे और बहू को तलवार से घायल करने का आरोप, दोनों अस्पताल में भर्ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।