1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 135 किलो गांजा और दिल्ली नंबर की कार जब्त, चालक मौके से फरार

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 135 किलो गांजा और दिल्ली नंबर की कार जब्त, चालक मौके से फरार

 Published : Jul 19, 2026 03:07 pm IST,  Updated : Jul 19, 2026 03:10 pm IST

मधुबनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 135 किलोग्राम गांजा और एक दिल्ली नंबर की कार जब्त की है। हालांकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

मधुबनी गांजा तस्करी मामला- India TV Hindi
मधुबनी गांजा तस्करी मामला Image Source : INDIA TV

मधुबनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 135 किलोग्राम गांजा और एक दिल्ली नंबर की कार जब्त की है। यह कार्रवाई बाबूबरही थाना क्षेत्र के पीपराघाट बांध के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई। हालांकि पुलिस की घेराबंदी के दौरान वाहन वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तलाशी में कार से 135 किलोग्राम का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा और कार दोनों को जब्त कर लिया है। बता दें, बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत बहुत ज़्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

कितनी है जब्त गांजे की कीमत?

सदर एसडीपीओ कामिनी कौशल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली नंबर की एक कार में बड़ी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर बाबूबरही थाना पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ पीपराघाट बांध के पास घेराबंदी कर वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान संदिग्ध कार पुलिस को देखकर रुक गई, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी में कार से छह पैकेटों में रखा कुल 135 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और कार दोनों को जब्त कर लिया है। बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस कर रही है जांच

इस मामले में पुलिस पदाधिकारी के बयान पर बाबूबरही थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। केस में वाहन चालक, मालिक और अन्य अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए मामले के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। बताया जा रहा गांजा नेपाल से लाया जा रहा था हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर तफ्तीश में जुट गई है। इससे कुछ महीने पहले भी बिहार के सीतामढ़ी पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर करोड़ों रुपये का गांजा पकड़ा था

मधुबनी से राघव मिश्रा की रिपोर्ट 

ये भी पढ़ें-

बिहार के मुजफ्फरपुर में ठगों ने होटल व्यवसायी को हनी ट्रैप में फंसाया, 97 लाख वसूले, AI और डीपफेक का किया इस्तेमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।