1. Hindi News
  2. बिहार
  3. "आपने हाथ कैसे उठा दिया?", जनसुराज पार्टी कार्यालय में मारपीट, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती पर थप्पड़ मारने का आरोप

"आपने हाथ कैसे उठा दिया?", जनसुराज पार्टी कार्यालय में मारपीट, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती पर थप्पड़ मारने का आरोप

 Reported By: Nitish Chandra,  Written By: Malaika Imam
 Published : Oct 21, 2026 07:25 pm IST,  Updated : Oct 21, 2026 08:00 pm IST

दीपक कुमार अपने पिता के साथ पार्टी कार्यालय में गाड़ियों का बकाया किराया मांगने पहुंचे थे। इसी दौरान पैसे के भुगतान को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने दीपक के पिता को थप्पड़ मार दिया।

जनसुराज कार्यालय में बवाल- India TV Hindi
जनसुराज कार्यालय में बवाल Image Source : REPORTER

जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ पार्टी कार्यालय में हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना 14 अक्टूबर की है। विधानसभा चुनाव मे कई वेंडरो ने पार्टी के लिए काम किया था, जिनके पैसे का भुगतान अभी तक पार्टी की तरफ से नहीं किया गया है।

14 अक्टूबर को दीपक इंटरप्राइजेज के दीपक कुमार अपने पिता के साथ जनसुराज पार्टी को किराये पर दी गई गाड़ियों का बकाया रेंट लेने के लिए पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। यहां बकाये पैसे को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ दीपक और उसके पिता की बहस हो गई। इस दौरान मनोज भारती ने दीपक के पिता को एक थप्पड़ मार दिया। दीपक ने पिता को थप्पड़ मारे जाने के बाद गुस्से मे मनोज भारती पर हमला बोल दिया। वीडियो में दीपक ये कहते हुए सुनाई भी दे रहा है, "आपने हाथ कैसे उठा दिया?"

महिला दरोगा और सिपाही के साथ मारपीट

एक अन्य खबर में, बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में पासवान चौक सब्जी मंडी के पास महिला पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया था। औद्योगिक थाना में तैनात महिला दरोगा नेहा कुमारी कोर्ट ड्यूटी से लौट रही थीं। इसी दौरान सड़क पर गलत तरीके से खड़ी एक कार के कारण जाम लगा हुआ था। महिला दरोगा ने कार चालक से गाड़ी आगे बढ़ाने को कहा, जिसके बाद कार में मौजूद चालक और उसकी पत्नी उनसे उलझ गए। आरोप है कि दोनों ने महिला दरोगा के साथ गाली-गलौज और मारपीट की और उनकी वर्दी के साथ छेड़छाड़ की। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अधिवक्ता पर भी महिला दरोगा के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। वहीं, नगर थाना के एक सिपाही ने जब हस्तक्षेप किया, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। महिला दरोगा ने थाना को सूचना देने के लिए मोबाइल निकाला, तो आरोप है कि उनका मोबाइल छीन लिया गया। इसके बाद उन्होंने दूसरे फोन से गश्ती टीम को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद हिरासत में लिए गए अधिवक्ता के समर्थन में कई वकील औद्योगिक थाना पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई का कारण पूछा। वहीं, पीड़ित महिला दरोगा नेहा कुमारी ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें-

नीरज कुमार के डिस्चार्ज पर अनंत सिंह बोले- " पहले ही बोले 2 दिन में घूमकर आ जाएंगे", चुनाव पर दावा- "जनता का वोट है, हम जीतेंगे"

CM विजय ने पुलिस जवानों के बलिदान को किया नमन, परिवारों को मिले 5.96 करोड़ रुपये

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।