1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में हो सकती है वापसी, लेकिन पूरी करनी होगी शर्त

सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में हो सकती है वापसी, लेकिन पूरी करनी होगी शर्त

 Published : Jul 13, 2026 04:25 pm IST,  Updated : Jul 13, 2026 04:25 pm IST

सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। ये बात अब बीसीसीआई के हवाले से ही सामने आई है। हालांकि इसके लिए सूर्या को लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट में रन बनाने होंगे।

suryakumar yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : AP

सूर्यकुमार यादव भले ही आज की तारीख में टीम इंडिया से बाहर चल रहे हो, लेकिन उनके लिए भारतीय टीम के दरवाजे पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं। इसकी संभावना तो पहले से ही थी, लेकिन अब बीसीसीआई ने भी इसकी पुष्टि भी कर दी है। हालांकि सूर्या के लिए अब वापसी कर पाना इतना आसान भी नहीं होने वाला। सूर्या वनडे और टेस्ट तो पहले से ही नहीं खेल रहे थे, जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का ऐलान हो गया है। 

अगर डोमेस्टिक क्रिकेट में बनाए रन तो सूर्या की हो सकती है टीम इंडिया में वापसी

बीसीसीआई ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव की वापसी टीम इंडिया में हो सकती है। एएनआई ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से ये रिपोर्ट दी है। हालांकि सूत्र ने साथ ही ये भी कहा है कि अगर सूर्या घरेलू ​क्रिकेट में लगातार रन बनाते रहते हैं, तो वे वापसी कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भले ही सूर्या टीम इंडिया के मौजूदा प्लान से बाहर हो गए हों, लेनिक वे सिलेक्शन की दौड़ में बने हुए हैं। इससे इन्कार नहीं किया जा सकता। सूत्र ने साफ तौर पर कहा है कि सूर्या के लिए दरवाजे अभी खुले हुए हैं, लेकिन उन्हें लगातार रन बनाना होगा। इस बीच भारत और इंग्लैंड के बीच अब तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होनी है। 

सूर्या की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने जीता था आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब

टीम इंडिया ने इसी साल की शुरुआत में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ही आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। टीम ने कमाल का खेल दिखाते हुए इस ट्रॉफी को जीता था। उस वक्त उम्मीद जताई जा रही थी कि सूर्या अभी कुछ और साल खेलते रहेंगे, लेकिन जब भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया तो उसमें ना केवल सूर्या से कप्तानी ले ली गई, ​बल्कि उन्हें टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। उसके बाद से लगातार फैंस उनकी वापसी की मांग कर रहे हैं। 

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को अभी तक पहली जीत की तलाश

सूर्या की जगह श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया, लेकिन वे अभी तक नाकाम सा​बित हुए हैं। श्रेयस की कप्तानी में टीम इंडिया अभी तक एक भी टी20 इंटरनेशनल मेच नहीं जीत पाई है। इस बीच आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का सूपड़ा भी साफ हो गया। जो शर्मनाक रहा। अब हाल ही में जिम्बाब्वे ​के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया है, इसमें भी श्रेयस ही कप्तान होंगे, वहीं सूर्या की जगह नहीं बन पाई है। देखना होगा कि क्या सूर्या की वापसी होगी या फिर उनके करियर का यहीं पर अंत हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें 

वनडे में 967 दिन बाद नजर आएगी भारतीय टीम की त्रिमूर्ति, इंग्लैंड से होगी टक्कर

शुभमन गिल को मिल सकता है आईसीसी अवार्ड, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी से टक्कर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल