1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे में 967 दिन बाद नजर आएगी भारतीय टीम की त्रिमूर्ति, इंग्लैंड से होगी टक्कर

वनडे में 967 दिन बाद नजर आएगी भारतीय टीम की त्रिमूर्ति, इंग्लैंड से होगी टक्कर

 Published : Jul 13, 2026 03:58 pm IST,  Updated : Jul 13, 2026 03:58 pm IST

भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे में अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो लंबे अर्से बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह एक साथ नजर आएंगे। साल 2023 का वनडे विश्व कप का फाइनल इन्होंने साथ साथ खेला था।

virat kohli Rohit sharma and Jaspreet bumrah- India TV Hindi
विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह Image Source : AP

भारत और इंग्लैंड के बीच अब वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोनों टीमों की तैयारी करीब ​करीब पूरी हो चुकी है, अब रणनीति पर विचार किया जा रहा है। इस बीच भारतीय टीम में एक बार​ फिर से वो त्रिमूर्ति दिखाई देगी, जो पिछले कई साल से नजर नहीं आ रही थी। हम बात कर रहे हैं विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की। जी हां, लंबे समय बाद ये जोड़ी फिर से मैदान में एक साथ नजर आएगी। 

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज नहीं खेल पाए थे विराट कोहली

अभी हाल ही में जून में जब भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी, उसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में तो चुने गए थे, लेकिन सीरीज शुरू होने से कुछ ही वक्त पहले चोट के कारण विराट कोहली बाहर हो गए थे। अब जब 14 जुलाई को भारत और इंग्लैंड की टीम पहले वनडे में आमने सामने होंगी तो कोहली उसमें दिखाई देंगे। 

अपने आखिरी वनडे में कोहली ने खेली थी शतकीय पारी

कोहली ने इससे पहले अपना आखिरी वनडे 18 जनवरी 2026 को खेला था। तब भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही थी। कोहली ने उस मैच में 124 रनों की शतकीय पारी खेली थी, लेकिन उसके बाद वे मैदान से बाहर हो गए। अगले मैच में अगर कोहली की बैटिंग आई तो ये उनकी 300वीं पारी होगी और वे पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की बराबरी कर लेंगे। 

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद अब एक दिवसीय मैच खेलेंगे बुमराह

रोहित शर्मा तो पिछली वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन जसप्रीत बुमराह बहुत लंबे गैप के बाद वनडे खेलने उतरेंगे। जसप्रीत बुमराह ने अपना आखिरी वनडे 19 नवंबर 2023 में खेला था। तब वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल खेला गया था। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराकर उसका सपना चकनाचूर किया था। उसके बाद से लेकर अब तक बुमराह ने कोई भी वनडे इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। अगला वनडे 14 जुलाई को होगा, अगर 19 नवंबर 2023 से लेकर अब तक के दिनों को गिना जाए तो ये 967 दिन होते हैं। अब अगले मैच में सब कुछ ठीकठाक रहा तो तीनों खिलाड़ी इतने ही दिन एक साथ मैदान पर नजर आने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें 

शुभमन गिल को मिल सकता है आईसीसी अवार्ड, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी से टक्कर

विराट कोहली नए मुकाम के बेहद करीब, सौरव गांगुली की कर लेंगे बराबरी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल