1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सनम रे' Quick Review: प्‍यार के जज्‍बातों की कहानी

'सनम रे' Quick Review: प्‍यार के जज्‍बातों की कहानी

'यारियां' जैसी खूबसूरत फिल्म से निर्देशन की दुनियां में कदम रखने के बाद फिल्म निर्देशक दिव्या कुमार खोसला एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'सनम रे' के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है।

फाइनल रिएक्‍शन

फिल्‍म ‘सनम रे’ एक रोमांटिक फिल्‍म है इसके साथ ही यह एक साफ संदेश भी देती है जो कहता है अपनी व्‍यस्‍त जिंदगी में थोड़ा ठहराव लाएं, अपने दिल की सुननी चाहिए और हर पल का आनंद लेना चाहिए। जिंदगी में प्‍यार की कहानी के लिए दिल की इबारत को पढ़ना भी जरूरी होता है, जहां तक प्‍यार की बात है तो वह तो बस आहिस्‍ता -आहिस्‍ता आंखो से होता हुआ दिल तक असर कर ही जाता है, ये आप पर है की उसकी गूंज को पकड़ पाते है या नहीं क्‍योंकि प्‍यार रुपी धूप का टुकड़ा जितना खूबसूरत होता है उसका बिछोह उतना ही दर्द देने वाला।

यह फिल्‍म युवाओं को पसंद आएगी,अगर आप सिंपल कहानी के साथ कुछ ताजगी भरे गीत के साथ कुछ पल बिताना चाहते हैं तो आप यह फिल्‍म देखने जा सकते हैं।

Latest Bollywood News