1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सनम रे' Quick Review: प्‍यार के जज्‍बातों की कहानी

'सनम रे' Quick Review: प्‍यार के जज्‍बातों की कहानी

'यारियां' जैसी खूबसूरत फिल्म से निर्देशन की दुनियां में कदम रखने के बाद फिल्म निर्देशक दिव्या कुमार खोसला एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'सनम रे' के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है।

yami- India TV Hindi
yami

नई दिल्ली: ‘यारियां’ जैसी खूबसूरत फिल्‍म से निर्देशन की दुनियां में कदम रखने के बाद फिल्‍म निर्देशक दिव्‍या कुमार खोसला एक बार फिर अपनी नई फिल्‍म ‘सनम रे..’ के साथ बॉक्‍स ऑफिस पर दस्‍तक दे रही हैं। यह फिल्‍म एक और रोमांटिक म्‍यूजिकल ड्रामा है जो सच्‍चे प्‍यार की इबारत से रुबरु कराती हैं। फिल्‍म जिंदगी के लम्‍हों में खूबसूरत प्‍यार की कहानी की खोज करती है, प्‍यार के अहसास और जज्‍बात में कैद उस सवाल की खोज करती है कि आखिर सोलमेट क्‍या होता है और क्‍या हम सब की जिंदगी में वह पहले से तय होता है? प्‍यार में जितना मिलन का मधुमास खूबसूरत होता है उतना ही बिछोह का दर्द भी, कुछ लोग प्‍यार के एक लम्‍हे के साथ पूरी जिंदगी गुजार देते है किसी के इंतजार में, ऐसे ही जज्‍बातों की कहानी है फिल्‍म ‘सनम रे.’ जो पुलकित सम्राट,यामी गौतम और उर्वशी रौतेला के अभिनय से सजीं है।

इसे भी पढ़े:- वेलेंटाइन्स डे स्पेशल: पुलकित और यामी ने साथ मनाया चॉकलेट डे, देखे वीडियो

कहानी

फिल्‍म में आकाश (पुलकित सम्राट), श्रुति (यामी गौतम) और आकांक्षा (उर्वशी रौतेला) के बचपन से शुरु होती है,फिर प्‍यार की बाली उम्र, सोलवां सावन का आगाज होने पर फिल्‍म की असली कहानी शुरु होती है जो तलाश है दिल के जज्‍बातों की,प्‍यार की मंजिलों की, प्‍यार में मिलने और बिछड़ने की कहानी है। फिल्‍म शिमला,लद़दाख और कल्‍पा की बेहतरीन वादियों में शूट की गई है।

गीत- संगीत

दरअसल ‘सनम रे' सही मायनों में रोमांटिक म्‍यूजिकल ड्रामा है जिसमें कुल 8 गानें हैं। फिल्‍म का टाइटल ट्रैक अरजित सिंह की आवाज में बेहतरीन बन पड़ा है। इसके अलावा 'हमने पी रखी है' पार्टी सांग है जो आज के यूथ को पसंद आएगा। 'हुआ है आज पहली बार' भी बेहतर बन पड़ा है, शेष गीत औसत है।

अभिनय

उम्मीद जताई जा रही है कि पुलकित, यामी और उर्वशी अपने किरदारों को काफी अच्छी तरह से पर्दे पर निभा पाएंगे।

निर्देशन

फिल्‍म निर्देशक दिव्‍या कुमार खोसला ने यारियां की तरह ही सनम रे को यंग जनरेशन को ध्‍यान में रखकर बनाया है, गीत-संगीत के साथ ही बेहतरीन लोकेशन  के साथ सिनेमैटोग्राफी शानदार है, खासकर कुछ गीतों में तो ये बेहद उम्‍दा है। ‘जरूरी नहीं कि हर सवाल अपने साथ जवाब लेकर आए और दिल तोड़ने का हक सिर्फ तुम्‍हें ही नहीं हैं।’ इस तरह के बेहतरीन सवांद दर्शको को सिनेमाघरों तक खीचने में सफल साबित हो सकते हैं।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News