1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वेलेंटाइन्स डे स्पेशल: पुलकित और यामी ने साथ मनाया चॉकलेट डे, देखे वीडियो

वेलेंटाइन्स डे स्पेशल: पुलकित और यामी ने साथ मनाया चॉकलेट डे, देखे वीडियो

 Published : Feb 09, 2016 04:46 pm IST,  Updated : Feb 09, 2016 04:47 pm IST

दिव्या कुमार खोसला के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'सनम रे' में मुख्य किरदार में नजर आने वाले सितारे पुलकित सम्राट और यामी गौतम काफी दिनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं।

pulkit- India TV Hindi
pulkit

मुंबई: दिव्या कुमार खोसला के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'सनम रे' में मुख्य किरदार में नजर आने वाले सितारे पुलकित सम्राट और यामी गौतम काफी दिनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म की शूटिंग के समय से ही इनके अफेयर की खबरें लगातार मीडिया में आ रही हैं। अब वेलेंटाइन वीक शुरु हो ही चुका है तो ऐसे में ये दोनों कैसे पीछे रह सकते हैं। हाल ही में इनका एक वीडियो रिलीज हुआ है जिसमें ये दोनों साथ में चॉकलेट डे सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- जल्द शादी कर सकते हैं पुलकित सम्राट और यामी गौतम!

दरअसल ये सब फिल्म 'सनम रे' का प्रमोशन करने के लिए किया जा रहा है। इस मौके पर इन दोनों के साथ फिल्म की खूबसूरत डायरेक्टर दिव्या कुमार खोसला भी मौजूद हैं। इस वीडियो में पुलकित और यामी एक चॉकलेट केक हाथ में लिए चॉकलेट डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन दिव्या ने इसके बीच में इस ट्विस्ट ला दिया है, यामी और पुलकित को केक खाते-खाते 'सनम रे' का कोई डायलॉग बोलना है। इसी की वजह से  इनका ये पूरा वीडियो काफी फनी हो रहा है।

पिछले दिनों मीडिया में आई खबरों के अनुसार यामी के कारण ही पुलकित और श्वेता रोहिला की शादी टूटी है। पुलकित की शादी वर्ष 2014 में सलमान की राखी सिस्टर श्वेता के साथ हुई थी, लेकिन इनकी रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

pulkit
pulkit

पुलकित और यामी ने कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है।

पुलकित सम्राट और यामी गौतम के शानदार अभिनय से सजी फिल्म 'सनम रे' 12 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में इन दोनों के अलावा उर्वशी रौतेला और ऋषि कपूर भी अह्म किरदारों में नजर आएंगे।

अगली स्लाइड में देखिए यामी और पुलकित का क्यूट वीडियो:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन