जीतने के लिए कभी रिएलिटी शो में हिस्सा नहीं लेती: सनाया ईरानी
जीतने के लिए कभी रिएलिटी शो में हिस्सा नहीं लेती: सनाया ईरानी
IANS
Published : Sep 07, 2018 11:15 pm IST, Updated : Sep 07, 2018 11:15 pm IST
Image Source : INSTAGRAMSanaya Irani
नई दिल्ली: 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' जैसे शो में भाग ले चुकीं एक्ट्रेस सनाया इरानी का कहना है कि उन्होंने कभी भी जीत के इरादे से टीवी शो में भाग नहीं लिया। सनाया ने आईएएनएस से कहा, "मुझे जो शो पसंद होते हैं, मैं उसमें भाग लेती हूं। मैंने दो डांसिंग रियलिटी शो में भाग लिया क्योंकि मुझे डांस पसंद है। मैंने कभी जीतने के इरादे से प्रवेश नहीं किया है। मुझे नहीं पता कि क्या चल रहा है।"
उन्होंने कहा, "मैं वहां जाती हूं और अपना काम करती हूं। मैं वही करती हूं जो मुझे पसंद है। मुझे इसके लिए भुगतान मिलता है और मैं बहुत खुश हूं।"
उन्होंने कहा, "मैं जहां हूं और जो कर रही हूं, उससे बहुत खुश हूं।"