1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सामने आई शाहिद कपूर के बेटे ज़ैन की पहली तस्वीर, मीरा राजपूत अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज

सामने आई शाहिद कपूर के बेटे ज़ैन की पहली तस्वीर, मीरा राजपूत अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज

 Written By: Swati Pandey
 Published : Sep 07, 2018 06:31 pm IST,  Updated : Sep 07, 2018 06:45 pm IST

शाहिद कपूर के बेटे ज़ैन कपूर की पहली तस्वीर सामने आ गई है। मीरा राजपूत कपूर शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गईं।

Mira Rajput Kpaoor, Shahid Kapoor, Misha Kapoor, Zain Kapoor- India TV Hindi
Mira Rajput Kpaoor, Shahid Kapoor, Misha Kapoor, Zain Kapoor Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: शाहिद कपूर के बेटे ज़ैन कपूर की पहली तस्वीर सामने आ गई है। मीरा राजपूत कपूर शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गईं। अस्पताल के बाहर उन्हें, शाहिद, मीशा और ज़ैन को देखा गया। मीरा ने ज़ैन को अपनी गोद में लिया हुआ था।

मीरा ने 5 सितंबर को बेटे को जन्म दिया था। वह हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थीं। शुक्रवार को शाहिद और उनकी बेटी मीशा, मीरा से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। उसके बाद चारों साथ में बाहर आए।

Mira Rajput Kpaoor, Shahid Kapoor, Misha Kapoor, Zain Kapoor
Image Source : YOGEN SHAHMira Rajput Kpaoor, Shahid Kapoor, Misha Kapoor, Zain Kapoor

Mira Rajput Kpaoor, Shahid Kapoor, Misha Kapoor, Zain Kapoor
Image Source : YOGEN SHAHMira Rajput Kpaoor, Shahid Kapoor, Misha Kapoor, Zain Kapoor

मीरा ब्लू डेनिम और वाइट टॉप में नजर आईं। आपको बता दें कि शुक्रवार को ही शाहिद ने ट्विटर पर अपने बेटे का नाम शेयर किया था।

रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए शाहिद के पापा पंकज कपूर ने कहा- ''नए मेहमान के घर में आने से हम बहुत खुश हैं। किसी भी घर में बच्चे के जन्म से बहुत खुशी होती है। हमारे परिवार के लिए भी यह खुशी का मौका है और बच्चे का दादा होने के नाते मुझे अपने परिवार पर बहुत गर्व है। मैं शाहिद और मीरा को शुभकामनाएं देता हूं।''

शाहिद की मम्मी नीलिमा अज़ीम ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुंबई मिरर से कहा- ''मेरे बड़े बेटे का परिवार अब पूरा हो गया है और मेरी बहू मीरा बहुत साहसी हैं।''

शाहिद-मीरा की पहली बेटी मीशा का जन्म अगस्त, 2016 में हुआ था। वह दो साल की हो गई हैं। शाहिद और मीरा ने जुलाई 2015 में गुरुग्राम में शादी की थी।

शाहिद-मीरा ने 20 अप्रैल को अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह अनाउंस किया था कि उनकी बेटी मीशा बड़ी बहन बनने वाली है। उसके बाद कई जगहों पर मीरा को बेबी बंप के साथ देखा गया।

शाहिद की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' 21 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर हैं। इसे श्रीनारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है।

Also Read:

रानी मुखर्जी चाहती हैं सलमान खान भी बने बेटी के पिता

Happy B’day: राधिका आप्टे ने इन 5 बेहतरीन किरदारों से जीत लिया सबका दिल

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन