1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर ने अपने बेटे का नाम रखा ज़ैन, ट्वीट कर सबको कहा शुक्रिया

शाहिद कपूर ने अपने बेटे का नाम रखा ज़ैन, ट्वीट कर सबको कहा शुक्रिया

 Published : Sep 07, 2018 04:22 pm IST,  Updated : Sep 07, 2018 04:56 pm IST

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर ने 5 सितंबर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया था। तब से लोग यह जानने के लिए एक्साइटेड थे कि दोनों अपने बेटे का क्या नाम रखेंगे। शाहिद ने आखिरकार इस सस्पेंस से पर्दा हटा दिया और ट्विटर पर अपने बेटे के नाम का ऐलान कर दिया।

Shahid Kapoor, Mira Rajput Kapoor- India TV Hindi
Shahid Kapoor, Mira Rajput Kapoor Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर ने 5 सितंबर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया था। तब से लोग यह जानने के लिए एक्साइटेड थे कि दोनों अपने बेटे का क्या नाम रखेंगे। शाहिद ने आखिरकार इस सस्पेंस से पर्दा हटा दिया और ट्विटर पर अपने बेटे के नाम का ऐलान कर दिया।

शाहिद और मीरा ने अपने बेटे का नाम ज़ैन कपूर रखा है। शाहिद ने ट्वीट किया- ज़ैन कपूर यहां हैं और हम पूरे हो गए हैं। आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया। हम बहुत खुश हैं। सबको प्यार।

आपको बता दें कि मीरा अभी भी अस्पताल में हैं और उनसे मिलने के लिए परिवार वाले लगातार जा रहे हैं। गुरुवार को उनकी बेटी मीशा भी अस्पताल पहुंची थीं। उसके अलावा शाहिद की मम्मी नीलिमा अज़ीम, भाई ईशान खट्टर, मीरा की मम्मी बेला राजपूत भी अस्पताल के बाहर नजर आए थे।

Shahid Kapoor, Misha Kapoor visiting Mira Rajput in Hospital
Image Source : YOGEN SHAHShahid Kapoor, Misha Kapoor visiting Mira Rajput in Hospital

Shahid Kapoor visiting Mira Rajput in Hospital
Image Source : YOGEN SHAHShahid Kapoor visiting Mira Rajput in Hospital

Mira Rajput Mother outside hospital
Image Source : YOGEN SHAHMira Rajput Mother outside hospital

शाहिद-मीरा की पहली बेटी मीशा का जन्म अगस्त, 2016 में हुआ था। वह दो साल की हो गई हैं। शाहिद और मीरा ने जुलाई 2015 में गुरुग्राम में शादी की थी।

7 सितंबर को मीरा का भी बर्थडे है और उनके परिवारवाले अस्पताल में ही उनका जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

शाहिद-मीरा ने 20 अप्रैल को अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह अनाउंस किया था कि उनकी बेटी मीशा बड़ी बहन बनने वाली है। उसके बाद कई जगहों पर मीरा को बेबी बंप के साथ देखा गया।

शाहिद की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' 21 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर हैं। इसे श्रीनारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है।

Also Read:

रानी मुखर्जी चाहती हैं सलमान खान भी बने बेटी के पिता

Happy B’day: राधिका आप्टे ने इन 5 बेहतरीन किरदारों से जीत लिया सबका दिल

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन