1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी मीशा को गोद में लिए मीरा राजपूत से मिलने अस्पताल पहुंचे शाहिद कपूर, देखें PHOTOS

बेटी मीशा को गोद में लिए मीरा राजपूत से मिलने अस्पताल पहुंचे शाहिद कपूर, देखें PHOTOS

 Published : Sep 06, 2018 05:07 pm IST,  Updated : Sep 06, 2018 05:13 pm IST

बुधवार को शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। गुरुवार को शाहिद अपनी बेटी मीशा को लेकर अस्पताल पहुंचें।

Shahid Kapoor, Misha Kapoor- India TV Hindi
Shahid Kapoor, Misha Kapoor Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: बुधवार को शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। गुरुवार को शाहिद अपनी बेटी मीशा को लेकर अस्पताल पहुंचें। शाहिद ने मीशा को अपने गोद में लिया हुआ था। शाहिद और मीशा दोनों ने वहां मौजूद कैमरापर्सन को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मीशा पीले फ्रॉक में नजर आईं।

Shahid Kapoor, Misha Kapoor
Image Source : YOGEN SHAHShahid Kapoor, Misha Kapoor

Shahid Kapoor, Misha Kapoor
Image Source : YOGEN SHAHShahid Kapoor, Misha Kapoor

शाहिद इससे पहले 2016 में पिता बने थे। इसके बाद उन्होंने इसी साल की शुरुआत में बेटी मीशा की तस्वीर डालकर यह ऐलान किया था कि वो बड़ी बहन बनने वाली हैं। बेटे के जन्म के बाद बॉलीवुड सिलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर शाहिद और मीरा को बधाई दे रहे हैं।

Alia Bhatt Instagram Post
Alia Bhatt Instagram Post

शाहिद की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' 21 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर हैं। इसे श्री नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद बेटे के जन्म के बाद सिर्फ एक हफ्ते की छुट्टी लेंगे, इसके बाद वह फिल्म के प्रमोशन में बिजी हो जाएंगे।

'बत्ती गुल मीटर चालू' के अलावा शाहिद के पास 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक भी है, जिसकी शूटिंग वह दिल्ली में करेंगे। दिल्ली में मीरा का मायका है और खबरों के मुताबिक, मीरा भी शाहिद के साथ दिल्ली जा सकती हैं।

बुधवार को अस्पताल के बाहर मीरा की मम्मी बेला राजपूत, शाहिद की मम्मी नीलिमा अज़ीम और भाई ईशान खट्टर को भी देखा गया था।

Also read:

'बाहुबली' के डायरेक्टर राजमौली के बेटे कार्तिकेय ने गर्लफ्रेंड पूजा से की सगाई, देखें PHOTOS

शाहिद कपूर के ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हुए हैक, अलाउद्दीन खिलजी का हिमायती निकला हैकर

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन