1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट ने इस अंदाज में दी शाहिद और मीरा को नन्हें मेहमान की बधाई

आलिया भट्ट ने इस अंदाज में दी शाहिद और मीरा को नन्हें मेहमान की बधाई

 Published : Sep 06, 2018 10:32 am IST,  Updated : Sep 06, 2018 10:39 am IST

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के घर बीती रात को नन्हें मेहमान ने कदम रखा। इसके बाद से ही दोनों को शुभकामनाएं हासिल हो रही हैं। बता दें कि मीरा ने बुधवार को बेटे को जन्म दिया है। जैसे ही यह खुशखबरी दोनों के परिवारवालों को मिली वह बिना कोई देरी किए बिना हॉस्पिटल जा पहुंचे।

Alia Bhatt congratulates Shahid Kapoor and Mira Rajput- India TV Hindi
Alia Bhatt congratulates Shahid Kapoor and Mira Rajput

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के घर बीती रात को नन्हें मेहमान ने कदम रखा। इसके बाद से ही दोनों को शुभकामनाएं हासिल हो रही हैं। बता दें कि मीरा ने बुधवार को बेटे को जन्म दिया है। जैसे ही यह खुशखबरी दोनों के परिवारवालों को मिली वह बिना कोई देरी किए बिना हॉस्पिटल जा पहुंचे। ईशान खट्टर मां नीलिमा अजीम के साथ पहुंचे। इनके अलावा मीरा की मां भी अस्पताल के बाहर दिखीं। लेकिन जल्द ही खुशखबरी मिलने के बाद फैंस और फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए शाहिद और मीरा को बधाई देनी शुरू कर दी।

Shahid Mira
Shahid Mira

शाहिद के साथ फिल्म 'शानदार' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शाहिद और मीरा को बधाई दी है। उन्होंने इन दोनों की एक तस्वीर की पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "बधाई हो माय लव्स!! इट इज अ ब्वॉय।" उनके अलावा प्रीति जिंटा ने भी ट्विटर पर दोनों को बधाई दी।

गौरतलब है कि शाहिद ने हाल ही में एक अंग्रेजी वेबसाइट संग बातचीत के दौरान बताया था कि, "आपकी जिंदगी में बच्चे का होना एक बेहद खूबसूरत एहसास होता है। और हम खुशकिस्मत हैं कि हमारा दूसरा बच्चा आने वाला है।" गौरतलब है कि शाहिद और मीरा 2015 में दिल्ली में शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद उन्होंने 2016 में अपने पहले बच्चे मीशा का स्वागत किया था।

Ishaan Khattar and Neelima
Ishaan Khattar and Neelima

Mira Rajput's Mother
Mira Rajput's Mother

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन