1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर के घर बेटे ने लिया जन्म, मीरा राजपूत बनीं दूसरी बार मां

शाहिद कपूर के घर बेटे ने लिया जन्म, मीरा राजपूत बनीं दूसरी बार मां

 Published : Sep 05, 2018 11:03 pm IST,  Updated : Sep 06, 2018 11:50 am IST

शाहिद ने इसी साल की शुरुआत में बेटी मीशा की तस्वीर डालकर ये ऐलान किया कीं वो बड़ी बहन बनने वाली है।

Shahid Kapoor and Mira Rajput- India TV Hindi
Shahid Kapoor and Mira Rajput

मुंबई: मीरा राजपूत और शाहिद कपूर के घर बेटे का जन्म हुआ, आज दोनों दूसरे बच्चे के माता पिता बन गए। इससे पहले उनको मीशा नाम की एक बेटी है। बता दें कि आज शाम ही मीरा अस्पताल में भर्ती हुई थीं।

शाहिद इससे पहले 2016 में पिता बने थे। इसके बाद उन्होंने इसी साल की शुरुआत में बेटी मीशा की तस्वीर डालकर ये ऐलान किया कीं वो बड़ी बहन बनने वाली है।

बात करें काम की तो शाहिद कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू इसी महीने रिलीज़ होने वाली है। ये उनके लिए दोगुनी खुशी का मौका है। शाहिद की इस खुशी में फ़ैन्स भी शामिल हो रहे हैं, और जमकर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन