1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड का विरोध झेल भी नहीं डिगा एक्टर, सपुरस्टार्स की फौज को अकेले दी पटखनी, इसी साल किया कमाल

बॉलीवुड का विरोध झेल भी नहीं डिगा एक्टर, सपुरस्टार्स की फौज को अकेले दी पटखनी, इसी साल किया कमाल

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 12, 2024 06:22 pm IST,  Updated : Dec 12, 2024 06:22 pm IST

कार्तिक आर्यन अब बॉलीवुड के सुपरहिट एक्टर बन गए हैं। इस साल सुपरहिट फिल्म देने वाले कार्तिक आर्यन ने हाल ही में बताया कि बॉलीवुड उन्हें कभी सपोर्ट नहीं करेगा। इसके पीछे की वजह का भी कार्तिक ने खुलासा किया है।

kartik aaryan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने इस साल 2024 में अपने करियर की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म दी है। कार्तिक ने इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की फौज को अकेले ही बॉक्स ऑफिस पर पटखनी दे डाली है। बॉलीवुड के तमाम विरोधों के बीच भी कार्तिक का सिंहासन नहीं हिला। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कार्तिक ने कहा कि मुझे बॉलीवुड से कभी सपोर्ट नहीं मिलेगा। कार्तिक की इसी साल दीपावली पर रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया-3' की बॉक्स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' से टक्कर हुई थी। 

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में दिए जीक्यू को एक इंटरव्यू में इसको लेकर खुलकर बात की है। जिसमें कार्तिक आर्यन ने बताया कि 'मुझे कभी भी बॉलीवुड से सपोर्ट नहीं मिला है। मैं ये बात मानता हूं कि ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद भी मुझे बॉलीवुड से सपोर्ट नहीं मिलेगा। आज मैं यहां तक पहुंचा हूं इसके पीछे बेहिसाब मेहनत है। मैं आगे भी मेहनत करूंगा और अपने दम पर आगे बढ़ने की कोशिश करूंगा।' बता दें कि कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म 'भूल भुलैया-3' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर काटा था। कार्तिक की इस फिल्म ने अजय देवगन और करीना कपूर समेत तमाम सुपरस्टार्स की फौज से सजी फिल्म 'सिंघम अगेन' को पीछे छोड़ दिया था। 

13 साल के करियर में बन सुपरस्टार

कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में अब तक 22 से ज्यादा फिल्मों में काम कर लिया है। साल 2011 में आई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के जरिए कार्तिक ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और कार्तिक के लिए फिल्मों के दरवाजे खोल गई। इसके बाद कार्तिक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार फिल्में करते रहे। अब कार्तिक एक सुपरहिट हीरो की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। इस साल कार्तिक ने एक सुपरहिट फिल्म भी दी है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन