1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली' के डायरेक्टर राजमौली के बेटे कार्तिकेय ने गर्लफ्रेंड पूजा से की सगाई, देखें PHOTOS

'बाहुबली' के डायरेक्टर राजमौली के बेटे कार्तिकेय ने गर्लफ्रेंड पूजा से की सगाई, देखें PHOTOS

 Published : Sep 06, 2018 04:39 pm IST,  Updated : Sep 06, 2018 04:39 pm IST

'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली के बेटे कार्तिकेय ने अपनी गर्लफ्रेंड पूजा प्रसाद से बुधावर को सगाई कर ली।

Rajamouli’s son Karthikeya, Pooja Prasad- India TV Hindi
Rajamouli’s son Karthikeya, Pooja Prasad Image Source : INSTAGRAM/TWITTER

नई दिल्ली: 'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली के बेटे कार्तिकेय ने अपनी गर्लफ्रेंड पूजा प्रसाद से बुधावर को सगाई कर ली। पूजा पॉपुलर एक्टर जगपति बाबू की भतीजी हैं। सगाई में सिर्फ परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। कार्तिकेय ने यह गुड न्यूज अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की और नई जिंदगी शुरू करने पर खुशी जताया। सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

कार्तिकेय और पूजा ने ट्रेडिशनल साउथ इंडियन कपड़े पहने थे। कार्तिकेय ने हल्के पीले रंग का कुर्ता पहना था। पूजा पिंक आउटफिट में नजर आईं।

कार्तिकेय ने पूजा संग अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''हां, अपनी जिंदगी की प्यार पूजा संग नई पारी की शुरुआत कर खुश हूं। आप सब के प्यार के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।''

कार्तिकेय, राजामौली के सौतेले बेटे हैं, लेकिन राजामौली ने उन्हें हमेशा अपने सगे बेटे जैसा प्यार दिया है। एक इंटरव्यू में राजामौली की पत्नी रमा ने कहा था- ''परिवार ने कभी यह महसूस नहीं किया कि कार्तिकेय, राजामौली के अपने बेटे नहीं हैं।''

कार्तिकेय ने अपने पापा को 'मगधहीरा' के डायरेक्शन और प्रोडक्शन में असिस्ट किया था। इसके अलावा कार्तिकेय का अपना बिजनेस भी है और वह एक रेस्टोरेंट और तेलंगाना प्रीमियर कबड्डी के नालगोंडा ईग्लस टीम के सह-मालिक भी हैं।

Also Read:

शाहिद कपूर के ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हुए हैक, अलाउद्दीन खिलजी का हिमायती निकला हैकर

बंगाली एक्ट्रेस पायल चक्रवर्ती सिलीगुड़ी के होटल में मृत पाई गईं, आत्महत्या की आशंका

शाहिद कपूर के घर लिया बेटे ने जन्म, दूसरी बार मां बनीं मीरा राजपूत

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन