1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या चिरंजीवी की भतीजी संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं प्रभास? जानिए पूरा सच

क्या चिरंजीवी की भतीजी संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं प्रभास? जानिए पूरा सच

 Published : Apr 09, 2018 04:20 pm IST,  Updated : Apr 09, 2018 04:20 pm IST

प्रभास ने अपनी पिछली फिल्म 'बाहुबली' की दोनों ही सीरीज में शानदर अभिनय से दुनियाभर के दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बना ली है। उनकी इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद से ही लगातार प्रभास के चाहने वालों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। लेकिन इसी बीच उनकी शादी को लेकर भी खूब चर्चाएं हुईं।

Prabhas- India TV Hindi
Prabhas

नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास ने अपनी पिछली फिल्म 'बाहुबली' की दोनों ही सीरीज में शानदर अभिनय से दुनियाभर के दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बना ली है। उनकी इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद से ही लगातार प्रभास के चाहने वालों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। लेकिन इसी बीच उनकी शादी को लेकर भी खूब चर्चाएं हुईं। बता दें कि उन्हें भारत का मोस्ट एलिजिबल बैचलर माना जाता है। खबरों के मुताबिक 38 वर्षीय प्रभास पिछले 5 सालों में 6000 लड़कियों के शादी के प्रस्ताव ठुकरा चुके हैं। हालांकि उनका नाम लंबे समय से अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी के साथ जोड़ा जा रहा है। 'बाहुबली' में एक बार फिर से साथ काम करने के बाद इनकी शादी को लेकर भी मीडिया में खबरें आने लगी थीं।

लेकिन अब फिर से प्रभास की शादी की खबरें फिल्मी गलियारों में छाने लगी हैं। लेकिन इस बार 'बाहुबली' का नाम अनुष्का नहीं बल्कि किसी और के साथ ही जोड़ा जा रहा है। हाल ही में आई खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि प्रभास जल्द ही साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की भतीजी निहारिका कोनिडेला के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि वहीं दूसरी ओर चिरंजीवी इन खबरों को सिर्फ अफवाह बता चुके हैं। उन्होंने कहा है कि फिलहाल निहारिका अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं और परिवार अभी उनकी शादी के बारे में नहीं सोच रहा।

गौरतलब है कि निहारिका पेशे से अभिनेत्री और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2016 में फिल्म 'ओका मनसु' से की थी। इसके अलावा वह फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर चुकी हैं। निहारिका को एक तेलुगु डांस रियलिटी शो भी होस्ट करते हुए देखा जा चुका है। बता दे कि निहारिका अभी सिर्फ 24 साल की हैं। उनकी और प्रभास की उम्र में 14 साल का फासला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन