1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा ने मशहूर वेबसाइट के एडिटर को फोन पर दी भद्दी गालियां, बेटी को लेकर भी की गंदी बात

कपिल शर्मा ने मशहूर वेबसाइट के एडिटर को फोन पर दी भद्दी गालियां, बेटी को लेकर भी की गंदी बात

 Published : Apr 07, 2018 12:25 pm IST,  Updated : Apr 07, 2018 12:28 pm IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक बार फिर से अपने पांव पर कुल्हाड़ी मार ली है। लंबे समय तक डिप्रेशन और लड़ाईयों की वजह से चर्चा में रहे कपिल शर्मा ने ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ के साथ अपनी नई पारी शुरू की थी। लेकिन एक बार फिर से उन्होंने ऐसी हरकत की है जिसकी वजह से उनके करियर को बड़ा नुकसान हो सकता है। पहले तो कपिल ने ट्विटर पर गंदी गालियां लिखी, अब एंटरटेनमेंट वेबसाइट SpotboyE के एडिटर विकी लालवानी को फोन करके कपिल ने खूब गालियां दीं।

कपिल शर्मा- India TV Hindi
कपिल शर्मा Image Source : PTI

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक बार फिर से अपने पांव पर कुल्हाड़ी मार ली है। लंबे समय तक डिप्रेशन और लड़ाईयों की वजह से चर्चा में रहे कपिल शर्मा ने ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ के साथ अपनी नई पारी शुरू की थी। लेकिन एक बार फिर से उन्होंने ऐसी हरकत की है जिसकी वजह से उनके करियर को बड़ा नुकसान हो सकता है। पहले तो कपिल ने ट्विटर पर गंदी गालियां लिखी, अब एंटरटेनमेंट वेबसाइट SpotboyE के एडिटर विकी लालवानी को फोन करके कपिल ने खूब गालियां दीं।

वेबसाइट ने कपिल के साथ फोन पर हुई बातचीत की पूरी रिकॉर्डिंग भी रिलीज की है। कपिल विकी को कॉल करके कह रहे हैं कि आप मेरे बारे में हमेशा गलत खबरें क्यों छापते हैं। आपने यह नहीं लिखा कि यश राज की फिल्म बैंक चोर मैंने छोड़ दी जिस वजह से यह फिल्म फ्लॉप हो गई। अगर पैसों के लिए ही यह सब करते हो तो मेरे पास आओ मैं तुम्हें और पैसे दूंगा। कपिल यहीं नहीं रुके। उन्होंने विकी ललवानी की बेटी को लेकर भी अपशब्द कहें, कपिल ने गाली देते हुए कहा कि तेरी बेटी मेरे साथ सोना चाहती है... इस पर भी लिख ना तू...।

विकी इस पर कपिल से कहते हैं कि आप मुझसे इस तरह बात नहीं कर सकते। विकी ने कपिल को इस बात का ताना भी मारा कि उन्हें तो अंग्रेजी भी नहीं आती। कपिल इस बात पर भी विकी पर बरस पड़ते हैं और गालियों की बौछार कर देते हैं। इस बीच कोई और भी कपिल की तरफ से फोन पर बोलता है। वो कहता है मैं कपिल का सगा भाई हूं। उस शख्स ने विकी से कहा कि आप लोग इस तरह की खबरे क्यों छापते हो, आपकी वजह से मेरा भाई डिप्रेशन में चला गया। मैं तुम्हारी फर्जी खबरों के लिए लीगल टीम भेजूंगा।

कपिल बहुत गुस्से में रहते हैं लेकिन खुद को कपिल का भाई बताने वाला शख्स विकी से कहता है कि वो कॉफी पर आ जाएं, हम मामला सुलझाते हैं। लेकिन विकी कहते हैं मैं ये कॉल रिकॉर्ड कर रहा हूं और उसे अपनी वेबसाइट पर अपलोड करूंगा। इसके बाद वो शख्स थोड़ा नर्म होता है और सुलह की बात भी कहता है। विकी कहते हैं कपिल से माफी मांगने को कहो, लेकिन कपिल माफी नहीं मांगते। कपिल के साथ वाला शख्स कहता है कि कपिल माफी नहीं मांगेगे। इस पर विकी कहते हैं कि मैं कॉफी पर नहीं मिलूंगा। इस पर वो शख्स कहता है मैं सोमवार को लीगल टीम भेजूंगा।

बता दें, इससे पहले कपिल शर्मा ने कल अपने ट्विटर अकाउंट पर भी भद्दी गालियां लिखी थीं। जिसमें उन्होंने SpotboyE के एडिटर विकी लालवानी को मेंशन करते हुए भी गालियां दी थीं। हालांकि अब ट्वीट्स उनके अकाउंट से डिलीट हो चुका है। लेकिन कपिल ने साफ कहा है कि सारे ट्वीट्स उन्होंने खुद किए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन