1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा के साथ एक बार फिर काम करने के लिए तैयार हुए सुनील ग्रोवर, दिया बड़ा बयान

कपिल शर्मा के साथ एक बार फिर काम करने के लिए तैयार हुए सुनील ग्रोवर, दिया बड़ा बयान

 Published : Apr 05, 2018 06:05 pm IST,  Updated : Apr 05, 2018 06:05 pm IST

सुनील ग्रोवर इन दिनों अपने नए आगामी कॉमेडी शो को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर हाल ही में कपिल शर्मा ने भी अपने शो ‘द फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ से एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी की है। हालांकि फैंस इन दोनों को ही साथ में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Sunil Grover- India TV Hindi
Sunil Grover

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और जाने माने कॉमेडियन सुनील ग्रोवर इन दिनों अपने नए आगामी कॉमेडी शो को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर हाल ही में कपिल शर्मा ने भी अपने शो ‘द फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ से एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी की है। हालांकि फैंस इन दोनों को ही साथ में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब लगता है कि सुनील एक बार फिर कपिल के साथ काम करने के लिए तैयार हो गए है। दरअसल सुनील का कहना है कि अगर भगवान ने चाहा तो वह एक बार फिर से कपिल शर्मा के साथ काम करेंगे।

बता दें कि सुनील का यह बयान कपिल के साथ बीते दिनों की जुबानी जंग के बाद आया है। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की मशहूर जोड़ी एक विमान में विवाद के बाद से अलग हो गई। इसके बाद से दोनों कभी साथ आएंगे या नहीं, इसको लेकर कई बातें कही जाती रहीं हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौके पर जियो कंपनी की कॉमेडी और क्रिकेट के मिश्रण पर आधारित वेबसीरीज 'जियो धन धना धन लाइव' के प्रीव्यू के मौके पर सुनील ने मीडिया से बातचीत के दौराम यह कहा।

उन्होंने बताया कि, "जब भी मैंने उनके साथ काम किया, मेरा वास्तव में बहुत सुखद अनुभव रहा। कपिल एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं और वह अपनी प्रस्तुति से लोगों को हंसाते हैं। मैं भगवान से उनकी अच्छी सेहत की प्रार्थना करूंगा और मेरी कामना है कि वह अपना काम जारी रखें। अगर भगवान चाहेगा तो हम बेशक साथ काम करेंगे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन