1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की बायोपिक के सवाल पर वरुण धवन ने कह डाली ये बात

सलमान खान की बायोपिक के सवाल पर वरुण धवन ने कह डाली ये बात

 Published : Apr 09, 2018 03:36 pm IST,  Updated : Apr 09, 2018 03:37 pm IST

सलमान खान अब सलाखों से बाहर आ चुके हैं और एक बार फिर से अपने परिवार और चाहने वालों के बीच मौजूद हैं। अब उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने को लेकर भी चर्चा चल रही है। लेकिन इसे लेकर अब अभिनेता वरुण धवन का मानना है कि सलमान पर बायोपिक बनाना....

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अब सलाखों से बाहर आ चुके हैं और एक बार फिर से अपने परिवार और चाहने वालों के बीच मौजूद हैं। दबंग खान ने कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो यह भी किसी फिल्मी लाइफ से कम नहीं है। सलमान ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ावों का सामना किया है। अब उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने को लेकर भी चर्चा चल रही है। लेकिन इसे लेकर अब अभिनेता वरुण धवन का मानना है कि सलमान पर बायोपिक बनाना अभी जल्दबाजी होगी।

उन्होंने हल्के फुल्के अंदाज में यह भी कहा कि अगर ऐसा हुआ भी तो सुपरस्टार खुद ही उसमें अभिनय करते नजर आएंगे। काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में 2 रातें गुजारने के बाद शनिवार को ही सलमान जमानत पर रिहा हुए है। बता दें कि यह मामला 20 वर्ष पुराना है, जब वर्ष 1998 में सलमान फिल्म ‘हम साथ साथ है’ की शूटिंग कर रहे थे। वरुण ने कहा कि सलमान और उनका परिवार कानून का सम्मान करता है और अभिनेता के रिहा होने से सभी खुश हैं।

कई लोगों के सलमान खान की बायोपिक के लिए उनको पहली पसंद मानने के सवाल पर वरुण ने मजाकिया अंदाज में कहा, “बायोपिक बनाने के लिए अभी वह काफी युवा हैं।“ उनके फिल्म में दिखने पर वरुण ने कहा, “नहीं, अभी नहीं। मुझे लगता है कि वह खुद ही अपनी बायोपिक में नजर आएंगे। लेकिन पूरी गंभीरता के साथ, मै बेहद खुश हूं कि वह वापस आ गए हैं।“ वरुण की आने वाली फिल्म शूजित सरकार की रोमांटिक- ड्रामा ‘अक्टूबर’ है जो बड़े पर्दे पर 13 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म से अदाकारा बनिता संधू बॉलीवुड में अपने करियर का आगाज कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन