मुंबई: जोधपुर जेल में दो रातें बिताने के बाद सुपरस्टार सलमान खान घर लौट आए। मुंबई हवाईअड्डे पर और बांद्रा में सलमान के घर के बाहर हजारों की संख्या में प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जोधपुर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश आर.के. जोशी ने उन्हें जमानत दिया और उसके बाद हजारों की संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं हाथों में सलमान की तस्वीरें, बैनर लेकर इंतजार कर रहे थे।
Related Stories
जोधपुर से एक विशेष उड़ान से मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद सलमान को बाहर आता देख उत्साह से चिल्लाते हुए प्रशंसक ने अपने अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें खींचनी शुरू कर दी। गहरे रंग की टी-शर्ट और टोपी में सलमान अपनी बहन अल्वीरा व अर्पिता और अपने निजी अंगरक्षक शेरा के साथ दिखाई दिए।
प्रशंसकों ने 'सलमान खान जिंदाबाद' के नारे लगाए, लेकिन परिवार बिना कोई सार्वजनिक बातचीत किए इंतजार कर रहे वाहनों में तेजी से बैठ गया।