1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली’ के बाद प्रभास के लिए बढ़ी दीवानगी, अब आया पंजाब से खास न्योता

‘बाहुबली’ के बाद प्रभास के लिए बढ़ी दीवानगी, अब आया पंजाब से खास न्योता

 Published : Apr 12, 2018 09:01 pm IST,  Updated : Apr 12, 2018 09:01 pm IST

प्रभास ने अपनी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ सीरीज से दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बनाई है। इसके बाद से ही उन्हें लगातार कई फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। वहीं उनके चाहने वालो की लिस्ट भी काफी बढ़ गई है।

prabhas- India TV Hindi
prabhas

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास ने अपनी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ सीरीज से दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बनाई है। इसके बाद से ही उन्हें लगातार कई फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। वहीं उनके चाहने वालो की लिस्ट भी काफी बढ़ गई है। अब खबर आई है कि प्रभास को बैसाखी के मौके पर पंजाब से निमंत्रण भेजा गया है जिसमें उनसे इस साल बैसाखी का जश्न पंजाब में मनाने का आग्रह किया गया है। यह जानकारी अभिनेता से जुड़े सूत्रों ने दी।

सूत्रों ने कहा, "बाहुबली सीरीज की रिलीज और सफलता ने पंजाब में भी प्रभास को लोकप्रिय बनाया है। कुछ समय से हमें पंजाब के विभिन्न विश्वविद्यालयों से खास निमंत्रण आ रहे हैं जो बैसाखी के खास अवसर पर प्रभास को विशेष अतिथि के तौर पर बुलाने के लिए उत्सुक हैं।" साल 2017 में 'बाहुबली 2' के प्रचार के दौरान प्रभास इस त्योहार को मनाने के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का दौरा कर चुके हैं। उस समय प्रभास ने कहा था कि चंडीगढ़ में बैसाखी का त्यौहार मनाना और यूनिवर्सिटी के युवाओं के साथ बातचीत करना एक मजेदार अनुभव रहा।

सूत्रों ने कहा कि प्रभास की टीम और स्वयं प्रभास इस बात से काफी खुश हैं कि पंजाब एक बार फिर बैसाखी के अवसर पर उनकी मेजबानी करना चाह रहा है। फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'साहो' की शूटिंग में व्यस्त प्रभास ने इस निमंत्रण पर कोई निर्णय नहीं लिया है। अभिनेता के करीबियों की मानें तो प्रभास शूटिंग में व्यस्त हैं और ऐसे में पंजाब के दौरे के लिए उनके व्यस्त शूटिंग शेड्यूल से थोड़ा सा समय निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन