1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त इस फिल्म से करने वाले हैं वापसी

संजय दत्त इस फिल्म से करने वाले हैं वापसी

संजय दत्त के बारे में पिछले काफी वक्त से खबरें आ रही हैं कि वह जल्द ही फिल्मों में वापसी करने वाले हैं। इसे लेकर अब फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा का कहना है कि...

sanjay dutt- India TV Hindi
sanjay dutt

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के बारे में पिछले काफी वक्त से खबरें आ रही हैं कि वह जल्द ही फिल्मों में वापसी करने वाले हैं। इसे लेकर अब फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा का कहना है कि वह लेखक अभिजात जोशी के साथ फिल्म 'मार्को' पर काम कर रहे हैं और संजय दत्त इसी फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल के बीच में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़े:-

जियो मामी फिल्मोत्सव के 18वें कार्यक्रम में विधु विनोद चोपड़ा ने कहा, "हम 'मार्को' की पटकथा पर काम कर रहे हैं। पटकथा पूरी होने तक हम फिल्म नहीं बना सकते। हमें उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू हो पाएगी। पटकथा मार्च, अप्रैल तक पूरी हो जाएगी तब हम शूटिंग शुरू करेंगे।" इस फिल्म में संजय दत्त 'मार्को' में गोहन का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। साथ ही विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली भी बतौर निर्देशक करियर की शुरुआत कर रही हैं।

संजय दत्त और अभिजात जोशी के साथ कार्यक्रम में उपस्थित विधु विनोद चोपड़ा ने कहा, "संजय को पता है कि हमें कभी भी फिल्म बनाने की जल्दबाजी नहीं रही है। हालांकि, जिस दिन हमारी पटकथा पूरी होगी, उसके एक सप्ताह में हम शूटिंग शुरू कर देंगे।"

Latest Bollywood News