1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2018 में रिलीज होगी 'मुन्नाभाई 3'

2018 में रिलीज होगी 'मुन्नाभाई 3'

 Written By: IANS
 Published : Jul 30, 2016 04:52 pm IST,  Updated : Jul 30, 2016 04:52 pm IST

अभिनेता संजय दत्त ने बताया कि 'मुन्नाभाई' श्रृंखला की तीसरी फिल्म 2018 में रिलीज होगी।

munnabhai 3 will be released in 2018- India TV Hindi
munnabhai 3 will be released in 2018

मुंबई: अभिनेता संजय दत्त ने बताया कि 'मुन्नाभाई' श्रृंखला की तीसरी फिल्म 2018 में रिलीज होगी। उन्होंने बताया, "(विधु) विनोद चोपड़ा साहब के साथ मेरी फिल्म नवंबर में शुरू होगी। उसके बाद मैं महेश मांजरेकर के साथ एक फिल्म करने जा रहा हूं, जो मरीठी फिल्म 'दे धक्का' की रीमेक है। उसके बाद भी कई अन्य अच्छी फिल्में हैं"।

संजय ने अपने 57वें जन्मदिन पर शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान 'मुन्नाभाई 3' और 'दे धक्का' की रीमेक के बारे में बात की। फिल्म रिलीज में देरी के बारे में पूछे जाने पर संजय ने कहा, "इस बारे में आपको राजू (राजकुमार) हिरानी और विनोद सर से पूछना चाहिए"। फिल्म को लेकर प्रशंसकों के उत्साह पर संजय ने कहा कि वह खुद भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

'मुन्नाभाई' में सर्किट का किरदार निभाने वाले अरशद वारसी ने हाल ही में कहा था कि संजय पर बन रही हिरानी की बायोपिक के कारण इसमें देरी हो रही है, जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं और जिसकी शूटिंग अभी नहीं शुरू हुई है, जबकि इसे जून में ही शुरू होना था। बायोपिक के बारे में पूछे जाने पर संजय ने कहा, "मैं इसमें अभिनय नहीं कर रहा। मुझे लगता है कि यह फरवरी में फिल्माई जाएगी"।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन