1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त के लिए दोस्त का इमोशनल पोस्ट, कहा- ये लड़ाई भी जीत लेगा, तू शेर है...'

कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त के लिए दोस्त का इमोशनल पोस्ट, कहा- ये लड़ाई भी जीत लेगा, तू शेर है...'

 संजय दत्त लंग कैंसर से जूझ रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके परिवार के सदस्य, फिल्मी हस्तियां और फैंस परेशान हैं। 

sanjay dutt friend paresh ghelani - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @PARESHGHELANI संजय दत्त के दोस्त ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त लंग कैंसर से जूझ रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके परिवार के सदस्य, फिल्मी हस्तियां और फैंस परेशान हैं। सभी सोशल मीडिया पर उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। इस बीच संजय के दोस्त परेश गहलानी ने इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने संजू बाबा को 'शेर' कहा है। 

परेश गहलानी ने इंस्टाग्राम पर लिखा- भाई, हमने बहुत कुछ झेला है। अब तुम्हारे लिए एक और लड़ाई की शुरुआत है, जिसे तुम्हें जीतना ही है, क्योंकि हम जानते हैं कि तुम कितने साहसी हो। शेर है तू शेर। लव यू।" 

संजय दत्त लीलावती अस्पताल के बाहर आए नजर, लंग कैंसर से हैं पीड़ित

संजय दत्त के दोस्त परेश ने आगे लिखा- भाई यकीन नहीं होता कि कुछ दिनों पहले हम इस बारे में बात कर रहे थे कि जिंदगी का अगला पड़ाव कैसे बिताएंगे। हम कितने सौभाग्यशाली रहे कि घूमने-फिरने और एन्जॉय करने का मौका मिला। मैं अभी भी मानता हूं कि ईश्वर की कृपा है, इसलिए आगे की यात्रा भी खूबसूरत होने वाली है।"


 
बता दें कि संजय दत्त को हाल ही में बहन के साथ अस्पताल में स्पॉट किया गया। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया कि वो फिलहाल काम से ब्रेक ले रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त सड़क 2, भुज और केजीएफ: चैप्टर 2 जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। इनमें से कुछ पूरी हो गई हैं और कई की शूटिंग बाकी है। 

 

 

Latest Bollywood News