1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर को डिनर पार्टी में बुलाकर संजय दत्त ने किया बेइज्जत

रणबीर को डिनर पार्टी में बुलाकर संजय दत्त ने किया बेइज्जत

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इन्ही में से एक संजय दत्त के जीवन पर भी आधारित हैं जिसमें वह संजय के किरदार को पर्दे पर उतारते हुए नजर आएंगे। हाल ही में संजय ने अपने घर एक डिजर पार्टी का आयोजन किया...

sanjay dutt- India TV Hindi
sanjay dutt

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इन्ही में से एक संजय दत्त के जीवन पर भी आधारित हैं। इस फिल्म रणबीर, संजय के किरदार को पर्दे पर उतारते हुए नजर आएंगे। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म से संजू बाबा ने खुद को काफी हद तक जोड़कर रखा है। संजय चाहते हैं इस बायोपिक में उनकी जिंदगी का कुछ हिस्सा ही दर्शकों के सामने पेश किया जाए। दरअसल उनके साथ कई बड़े नाम भी जुड़े हुए हैं। इसीलिए इसकी कहानी को लेकर बी काफी सावधानी बरती जा रही है। जहां एक तरफ रणबीर ने खुद को पूरी तरह से इस फिल्म के लिए तैयार कर लिया है वहीं दूसरी तरफ संजय दत्त को लगता है वह उनकी बायोपिक में फिट नहीं बैठेंगे। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में संजय ने अपने घर एक डिजर पार्टी का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने रणबीर का खूब मजाक उड़ाया।

इसे भी पढ़े:-

इस पार्टी में रणबीर कपूर के अलावा राजकुमार हिरानी और डेविड धवन जैसी हस्तियां भी शामिल थीं। इस पार्टी में रणबीर ही अकेले ऐसे थे जो न तो शराब पीते हैं और न ही उन्हें सिगरेट की लत है। संजू बाबा इस दौरान नशे में रणबीर के पास पहुंचे और उनके पास जाकर कहने लगे, "मैं तुम्हें लेकर एक फिल्म बनाना चाहता हूं।" रणबीर ने जवाब में कहा, "हां जरूर" इसके बाद संजय ने कहा वह इस फिल्म का नाम 'लड्डू' रखेंगे। तब रणबीर ने सवालिया अंदाज में फिल्म का नाम दोबारा लिया। संजय ने कहा, "हां, इसके बाद हम इमरती जलेबी और पेड़ा नाम की फिल्में भी बनाएंगे।" इस पार्टी में मौजूद सभी लोगों को संजय की ऐसी बातें काफी अजीब लग रही थीं। लेकिन फिर भी संजू बाबा यही नहीं रुके।

संजय ने कहा, "मैंने हाल ही में टीवी पर बर्फी देखी। तुमने क्या सोचकर इस फिल्म में काम किया? तुम संजय दत्त की बायोपिक में मेरा किरदार निभाओगे, मुझे नहीं पता तुम्हें किसने कास्ट किया है।" उन्होंने आगे कहा, "तुम्हें माचो मैन बनना चाहिए और माचो फिल्मों में काम करना चाहिए। ये बर्फी जैसी फिल्में में नहीं करनी चाहिए। तुम्हें हाथ में बंदूक पकड़कर फिल्मों में काम करना चाहिए। तुम्हें लगता है कि मेरे जैसे एक्टर, सलमान खान या अजय देवगन ने अगर माचो किरदार न निभाए होते तो क्या इतने सालों तक पर्दे पर नजर आ रहे होते?"

संजय दत्त की इन बातों को सुनकर रणबीर हैरान थे लेकिन उन्होंने चुप रहना ही ठीक समझा। संजय ने यहां रणबीर को यह भी कहा कि, उन्हें लोगों से जुड़ना होगा। इसके यह संजय की यह बातें तब खत्म हुईं मान्यता ने सभी मेहमानों को खाने के लिए बुलाया।

Latest Bollywood News