1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकी श्रॉफ बनेंगे संजय दत्त के पिता!

जैकी श्रॉफ बनेंगे संजय दत्त के पिता!

 Published : Nov 07, 2016 11:41 am IST,  Updated : Nov 07, 2016 11:41 am IST

संजय दत्त के जीवन पर बनने वाली फिल्म पिछले काफी वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में संजय दत्त की भूमिका में रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं, वहीं उनके पिता सुनील दत्त के किरदार के लिए कई सितारों के नाम सामने आ रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि...

jackie- India TV Hindi
jackie

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बनने वाली फिल्म पिछले काफी वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में संजय दत्त की भूमिका में रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं, वहीं उनके पिता सुनील दत्त के किरदार के लिए कई सितारों के नाम सामने आ रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि जैकी श्रॉफ ने दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त की भूमिका निभाने के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया है। हालांकि उन्होंने अभी फिल्म साइन नहीं की है।

इसे भी पढ़े:-

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में रणबीर कपूर होंगे और जैकी उनके पिता सुनील दत्त की भूमिका में होंगे। जैकी ने बताया, “मैंने सुनील दत्त साहब के किरदार के लिए लुक टेस्ट दिया है। यह मेरे लिए बड़ी बात है कि मैंने इस किरदार को निभाने के लिहाज से सोचा है। यह एक मुश्किल किरदार है। मैं कोशिश करूंगा कि मैं उन जैसा न दिखूं। मैं उनके व्यवहार को अपनाने की कोशिश करूंगा।“

जैकी ने कहा, “मैं उनसे (सुनील दत्त से) एक-दो बार मिला हूं। पहली बार मैं उनसे तब मिला था, जब बाबा (संजय दत्त का प्यार का नाम) ने मेरा परिचय उनसे कराया। हमारे बीच सामान्य बातचीत हुई।“

जैकी ने कहा कि हिरानी ने उनके लुक टेस्ट की तस्वीरें संजय को दिखाईं और संजय को ये पसंद आईं। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, सुनील दत्त के किरदार के लिए सुपरस्टार आमिर खान और मेगास्टार अमिताभ बच्चन से भी संपर्क किया गया था लेकिन उन्होंने यह प्रस्ताव नहीं लिया।

हालांकि जैकी ने अभी फिल्म साइन नहीं की है लेकिन उनकी मानें तो यदि उनके चयन को लेकर सब ठीक रहता है तो वह अगले साल जनवरी से शूटिंग शुरू कर देंगे। फिलहाल जैकी राम गोपाल वर्मा की ‘सरकार 3’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म में बिग बी मुख्य भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन