1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आगामी फिल्मों की शूटिंग में तालमेल बैठाने की कोशिश में रणबीर

आगामी फिल्मों की शूटिंग में तालमेल बैठाने की कोशिश में रणबीर

 Written By: IANS
 Published : Aug 13, 2016 03:14 pm IST,  Updated : Aug 13, 2016 03:14 pm IST

अभिनेता रणबीर कपूर ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी दो आगामी फिल्मों 'ड्रैगन' और संजय दत्त पर आधारित बायोपिक की एक साथ शूटिंग शुरू होने को लेकर तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहे हैं।

Ranveer kapoor- India TV Hindi
Ranveer kapoor

मुंबई: अभिनेता रणबीर कपूर ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी दो आगामी फिल्मों 'ड्रैगन' और संजय दत्त पर आधारित बायोपिक की एक साथ शूटिंग शुरू होने को लेकर तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, अभिनेता संजय दत्त पर राजकुमार हिरानी की बायोपिक और अयान मुखर्जी की 'ड्रैगन' की शूटिंग 2017 की शुरुआत में एक ही समय शुरू होगी।

इसे भी पढ़े:-

'एच एंड एम' के स्टोर के लॉन्च के मौके पर रणबीर ने 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'ड्रैगन' के टकराव के बारे में सवाल किए जाने पर पत्रकार से कहा कि उनका प्रश्न ही गलत है। पत्रकार के सही सवाल पूछने पर रणबीर ने कहा, "फिलहाल मैं इस स्थिति से निपटने का प्रयास कर रहा हूं। इसके लिए बातचीत जारी है।"

खबरों के मुताबिक, पटकथा में बदलाव के कारण मुखर्जी की फिल्म में देरी हुई, जबकि हिरानी ने संजय के फरवरी में जेल से बाहर आने के बाद जून में ही शूटिंग शुरू करने की योजना बनाई थी। लेकिन खबरे हैं कि दोनों फिल्मों की शूटिंग जनवरी 2017 से शुरू होगी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन