1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक बार फिर खलनायक के बल्लू बलराम बनेंगे संजय दत्त

एक बार फिर खलनायक के बल्लू बलराम बनेंगे संजय दत्त

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। संजू बाबा दो दशक के बाद एक बार फिर से खलनायक के रूप में नजर आने वाले हैं।

sanjay- India TV Hindi
sanjay

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। संजू बाबा दो दशक के बाद एक बार फिर से खलनायक के रूप में नजर आने वाले हैं। संजय दत्त खलनायक रिटन्र्स में गैंगस्स्टर बल्लू बलराम के तौर पर लौटेंगे और इसका निर्माण हिन्दी सिनेमा के जाने माने फिल्मकार सुभाष घई करेंगे। संजय दत्त ने 1993 की एक्शन थ्रिलर 'खलनायक' में बल्लू बलराम का किरदार निभाया था और इसमें उनके साथ माधुरी दीक्षित तथा जैकी श्रॉफ भी मुख्य किरदारों में नजर आए थे। सुभाष घई निर्देशित यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी।

इसे भी पढ़े:- अगले साल इंद्र कुमार के साथ 'टोटल धमाल' करेगे संजय दत्त

घई के मुक्ता आर्ट और संजय दत्त प्रोडक्शंस ने इस साल के अंत तक 'खलनायक रिटन्र्स' के निर्माण के लिए एक समझौता किया है। सुभाष घई ने बताया, "वह (संजय दत्त) बल्लू बलराम का किरदार निभाएंगे जो 20 साल बाद जेल से बाहर आएगा। पटकथा अंतिम चरण में है। एक बार यह पूरी हो जाने पर हम बाकी कलाकार आदि के बारे में बताएंगे।"

71 वर्षीय फिल्मकार ने कहा कि नया निर्देशक फिल्म की कमान संभालेंगे। फिल्म 'ताल' के निर्देशक ने प्रोजेक्ट में टाइगर श्रॉफ के शामिल होने संबंधी खबरों को खारिज कर दिया है। घई ने कहा, "हम अभी भी पटकथा पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं और जल्द ही बाकी कलाकारों के बारे फैसला करेंगे।"

Latest Bollywood News