नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त कुछ वक्त पहले ही अवैध रूप से हथियार रखने के मामले मे जेल की सजा पूरी करके वापस आए हैं। उन्होंने हाल ही में अपना 57वां जन्मदिन मनाया है। उनके इस बर्थ डे को काफी धूम-धाम के साथ मनाया गया था। इस पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। मान्यता दत्त ने भी अपनी तस्वीरें पोस्ट की थी। लेकिन मान्यता द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर ने सभी को हैरान कर दिया है।
इसे भी पढ़े:-
दरअसल मान्यता की ये तस्वीरें उनके घर की हैं। वह इनमें एक राइफल के पास पोज देती हुई नजर आ रही हैं। यह तस्वीरें उनके ड्रॉइंग रूप की हैं। इन तस्वीरों के देखने के बाद आप जरूर हैरत में पड़ गए होंगे। लेकिन इससे पहले आप और ज्यादा कुछ सोंचे हम आपको बता दें, यह इन तस्वीरों में नजर आ रही राइफल दरअसल लैंप है।
यह लैंप गन की शेप में बना हुआ है। संजय अब अपनी अपनी बीती जिंदगी को पीछे ही चुके हैं। इस साल की शुरुआत में आए संजय के पास कई फिल्मों की पेशकश आई चुकी हैं। अब वह एक बार फिर से बॉलीवुड में अपनी वापसी कर रहे हैं।
संजू बाबा के फैंस उन्हें पर्दे पर धमाल मचाते हुए देखने के लिए काफी बेताब हैं। पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार संजय दत्त खलनायक रिटन्र्स में गैंगस्स्टर बल्लू बलराम के तौर पर लौटेंगे और इसका निर्माण हिन्दी सिनेमा के जाने माने फिल्मकार सुभाष घई करेंगे। इसके यह कहा जा रहा है कि वह अगले साल इंद्र कुमार के साथ फिल्म 'टोटल धमाल' की शूटिंग शुरु करेंगे।
Latest Bollywood News