1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बनने वाली फिल्म 83 में एक्टर साकिब सलीम क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ का किरदार निभाएंगे।
Image Source : INSTAGRAMSaqib Saleem
1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बनने वाली फिल्म 83 में एक्टर साकिब सलीम क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ का किरदार निभाएंगे। साकिब का कहना है कि इस स्पोर्ट्स ड्रामा का हिस्सा होना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा, "मैं फिल्म की शूटिंग के लिए उत्साहित हूं क्योंकि बचपन में मैं भी एक क्रिकेटर था। मेरे लिए 1983 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा होना एक सपने के सच होने जैसा है।"
उन्होंने कहा, "हमने एक दिन लुक टेस्ट किया था और उस दिन हमने भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनी थी। इसे पहनकर बिल्कुल अलग अहसास हुआ था। ऐसा लगा कि हम साथ मिलकर अगले 6 महीने बिताने जा रहे हैं और इससे कुछ विशेष बाहर निकलकर आएगा। मैं इस सफर को शुरू करने के लिए बहुत ही उत्साहित व आशावान हूं।"
''बहुत से लुक टेस्ट हो रहे हैं। अगले एक हफ्ते में पता चल जाएगा कि फिल्म में मेरा क्या लुक होगा।''
साकिब ने कहा कि ऐसी फिल्म का हिस्सा होना उनके लिए गर्व की बात है। फिल्म की शूटिंग मई में शुरू होगी।
फिल्म में रणवीर सिंह-कपिल देव, ताहिर राज भसीन- सुनील गवास्कर के रोल में नज़र आएंगे।