A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पापा सैफ के गाने 'ओले-ओले' पर किया सारा अली खान ने डांस

पापा सैफ के गाने 'ओले-ओले' पर किया सारा अली खान ने डांस

मूवी 'केदारनाथ' के प्रमोशन के लिए दोनों रेडियो स्टेशन पहुंचें। जहां पर सारा ने अपने पिता सैफ अली खान के हिट सॉंग 'ओले-ओले' पर डांस किया।

Sara ali khan and sushant singh rajput- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ SARA ALI KHAN Sara ali khan and sushant singh rajput

मुंबई: सारा अली खान बॉ़लीवुड में अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं। वह फिल्म 'केदारनाथ' ने बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आने वाले हैं। फिल्म का पहले टीजर रिलीज किया गया था फिर ट्रेलर को रिलीज किया गया। ट्रेलर देखने के बाद दोनों की केमिस्ट्री को काफी सराहा जा रहा है। इन दिनों दोनों अपनी आने वाली फिल्म में प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। 

दोनों अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए कई जगह जा रहे हैं। हाल हीं में मूवी के प्रमोशन के लिए दोनों रेडियो स्टेशन पहुंचें। जहां पर सारा ने अपने पिता सैफ अली खान के हिट सॉंग 'ओले-ओले' पर डांस किया। पहले तो सारा इस गाने पर डांस नहीं कर रही थी क्योंकि उन्हें इस गाने के मूव्स नहीं पता थे लेकिन बाद में उन्होंने इस गाने अपने शानदार मूव्स दिखाए।

फिल्म 'केदारनाथ' का ट्रेलर सभी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।  ट्रेलर देखने के बाद सारा की एक्टिंग की बहुत तारीफ हो रही है। उनकी एक्टिंग देख के नहीं कहा जा सकता है कि यह उनकी पहली फिल्म है। 

फिल्म की बात करें तो यह 2013 में 'केदारानाथ' में हुई त्रासदी के इर्द गिर्द एक प्रेम कहानी है। फिल्म में सुशांत मुसलमान और सारा हिंदु बनी हैं। अब लोगों को फिल्म को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 'केदारनाथ' 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर और निर्माता रोनी स्क्रूवाला हैं।

फिल्म केदारनाथ को बैन करने की बात भी कही जा रही है। बीजेपी के उत्तराखंड के नेता ने फिल्म को बैन करने की मांग की थी। उनके अनुसार फिल्म लव जिहाज को बढ़ावा दे रही है। जिसकी वजह से इसे बैन कर देना चाहिए। 

इसके बाद दिसंबर में ही सारा की दूसरी फिल्म 'सिंबा' रिलीज होने वाली है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह सारा के अपोजिट नजर आएंगे।

Also read: 

ऋतिक रौशन के घर के बाहर मनाई जा रही थी छठ पूजा, बालकनी में आए अभिनेता, देखिए फिर क्या हुआ

Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding: इटली में हो रही मेहंदी-संगीत सेरेमनी का वीडियो वायरल

Latest Bollywood News