1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रौशन के घर के बाहर मनाई जा रही थी छठ पूजा, बालकनी में आए अभिनेता, देखिए फिर क्या हुआ

ऋतिक रौशन के घर के बाहर मनाई जा रही थी छठ पूजा, बालकनी में आए अभिनेता, देखिए फिर क्या हुआ

 Published : Nov 14, 2018 01:48 pm IST,  Updated : Nov 14, 2018 01:48 pm IST

जब से ऋतिक अपनी आगामी फिल्म सुपर 30 में  बिहारी कैरेक्टर की तैयारी कर रहे है, वह इस त्यौहार के महत्व को बेहतर तरीके से समझ चुके है।

ऋतिक रौशन- India TV Hindi
ऋतिक रौशन

मुंबई: छठ पूजा यूपी के कुछ हिस्सों और बिहार में सेलिब्रेट किया जाता है, बिहार में इस पर्व को काफी बड़े स्तर पर मनाया जाता है। जो लोग बिहार से बाहर रह रहे हैं वो भी ये पर्व मनाना नहीं भूलते। नदी किनारे इस पर्व को मनाया जाता है, मुंबई में रह रहे लोगों ने समुद्र किनारे ही इस पर्व का जश्न मनाया। ऐसे में इस शुभ अवसर पर अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने आसपास हो रही पूजा में छठ मैया से आशीर्वाद ले कर इस पर्व का जश्न मनाया। 

मुंबई में समुद्र तट के किनारे रहने वाले अभिनेता ने बताया कि वह इस अवसर पर हर साल समुद्र तट पर श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ देखते आये है। हालांकि, जब से ऋतिक अपनी आगामी फिल्म सुपर 30 में  बिहारी कैरेक्टर की तैयारी कर रहे है, वह इस त्यौहार के महत्व को बेहतर तरीके से समझ चुके है।

त्यौहार के महत्व को समझते हुए, उत्सुक ऋतिक रोशन ने व्यक्तिगत रूप से अपने घर के पास होने वाले अनुष्ठानों का दौरा किया और त्यौहार का आनंद लिया। छठ पूजा से एक वीडियो साझा करते हुए ऋतिक ने ट्वीट किया,"यह मेरे घर के ठीक सामने होता है। मैं हमेशा इस उत्सव के जोश और पैमाने को देख कर आश्चर्यचकित हो जाता हूँ। अब, बिहारी की भूमिका निभाने के बाद, मुझे छठ पूजा के महत्व के बारे में पता है। इस व्रत को रखने वाले लोगों को गहन सम्मान करता हूँ और मैं सभी को खुशहाल और साफ़ सुथरे छठ पूजा की शुभकामनाएं देता हूँ।"

पिछले साल भी ऋतिक ने ट्विटर पर छठ की शुभकामनाएं देते हुए लिखा था,"हर साल मैं समुद्र तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखता हूं। इस साल मैं छठ पूजा के महत्व को बेहतर समझ पा रहा हूं! सभी को छठ पूजा की शुभकामना।"

फ़िल्म की बात करे तो, ऋतिक जल्द ही सुपर 30 और वाईआरएफ की अगले प्रोजेक्ट में नजर आएंगे, फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है।

Also read:

इटली में बैंड, बाजा, बारात के लिए तैयार हैं रणवीर-दीपिका, लड़कीवाले और लड़केवाले में बंटे दीप-वीर के फैंस

Ranveer-deepika Wedding: घोड़ी,रथ या कार से नहीं बल्कि सीप्लेन से होगी रणवीर सिंह की एंट्री

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन