1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुजैन खान और ऋतिक रोशन को फिर से साथ देखना चाहते हैं संजय खान

सुजैन खान और ऋतिक रोशन को फिर से साथ देखना चाहते हैं संजय खान

 Published : Nov 05, 2018 09:16 am IST,  Updated : Nov 05, 2018 09:16 am IST

संजय खान अपनी बेटी सुजान खान और ऋतिक को फिर से साथ में देखना चाहते हैं।

Sanjay Khan wants to see Sussanne Khan Hrithik Roshan together- India TV Hindi
Sanjay Khan wants to see Sussanne Khan Hrithik Roshan together Image Source : INSTAGRAM

ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक को लगभग चार साल हो गए हैं, लेकिन दोनों अभी भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। तलाक के बाद सुजैन ने कहा था कि वो और ऋतिक कभी एक नहीं हो सकते। हालांकि सुजैन के पापा संजय खान का कहना है कि वह आशा करते हैं कि दोनों एक बार फिर एक हो जाएं।

संजय ने हाल ही में अपनी ऑटोबायोग्राफी 'द बेस्ट मिस्टेक्स ऑफ माइ लाइफ' को लॉन्च किया था। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- ''यह बहुत दुखद है। शादी अब पहले जैसे नहीं रह गई। पहले शादी ही दो लोगों को एक-दूसरे से अलग करती थी। जो यंगस्टर्स शादी करने वाले हैं, मैं उन्हें सलाह देना चाहूंगा कि अपनी शादी को सफल बनाने की हर कोशिश करनी चाहिए।  जब हम अपने समय में कर सकते थे तो आप क्यों नहीं कर सकते?''

''घरेलू जिंदगी, अच्छे परिवार का मूल्य समझना चाहिए। एल्कोहल और ड्रग्स के नशे में कुछ गलत नहीं सोचना चाहिए।''

अपनी बेटी के तलाक पर उन्होंने कहा कि उन्होंने आज तक अपनी बेटी से तलाक का कारण नहीं पूछा। हालांकि अच्छी बात यह है कि मेरे पोते रेहान और रिधान पर उनके पेरेंट्स के तलाक का बुरा असर नहीं पड़ा।

उन्होंने कहा- ''मैं ऋतिक से अभी भी प्यार करता हूं और मैं अपनी बेटी से भी प्यार करता हूं। उनके अपने कारण होंगे, लेकिन अच्छी बात यह है कि वो अभी भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों के कारण उनके बच्चों पर बुरा असर नहीं पड़ा। सब साथ में हॉलिडे पर जाते हैं, वो अपने बच्चों का ध्यान रखते हैं। जब लोग कहते हैं कि ऋतिक अब मेरे दामाद नहीं हैं तो मैं कहता हूं कि मेरा उनके साथ रिश्ता है, वो मेरे पोतों के पिता हैं और यह कभी बदल नहीं सकता। मैं आशा करता हूं कि दोनों फिर से साथ हो जाएं।''

तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन अपने दोनों बच्चों का बहुत अच्छे से ख्याल रखते हैं। चारों साथ में हॉलिडे पर जाते हैं। उन्हें मूवी, लंच, डिनर पर भी साथ जाते देखा जाता है। हाल ही में खबरें आ रही थीं कि दोनों फिर से शादी कर सकते हैं। हालांकि उनके किसी करीबी ने इन खबरों का खंडन किया था।

Also Read:

Bigg Boss 12: उर्वशी वाणी का सफर खत्म, कहा- दीपक का मुंह नहीं देखना चाहती

शाहरुख खान ने राकेश शर्मा की बायोपिक 'सारे जहां से अच्छा' आमिर खान की वजह से की साइन

रणवीर सिंह को लगी दीपिका पादुकोण के नाम की हल्दी, देखें Photos

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन