मुंबई: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तैयारियां हो चुकीं हैं। दोनों आज हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रणवीर-दीपिका की शादी इटली के लेक कोमों में आज रात होने वाली हैं। मंगलवार रात मेंहदी और सगाई की रस्म अदा की गई थी। यह रस्म कोंकणी रीति-रिवाज से हुई थी। जिसमें दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण ने रणवीर को नारियल दिया और उनके पैर धोए थें। इस रस्म के बाद दोनों ने अंगूठी बदली। आज रात शादी में रणवीर की एंट्री कुछ खास तरीके से होने की चर्चा हो रही है।
Related Stories
आज रात दोनों कोंकणी रीति-रिवाज के सात इटली के लेक कोमो के Villa del Balbianello में होगी। चर्चा है कि शादी में रणवीर सिंह की ग्रैंड एंट्री होने वाली है। वह किसी रथ, कार या घो़ड़े पर नहीं आएंगे बल्कि उनकी एंट्री सीप्लेन से होने वाली है। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य होंगे। इसेक साथ ही बाकि मेहमानों के आने के लिए शानदार यॉट बुक किया है। जिससे वह वेन्यू तक पहुंचेंगे। मेहमानों के लिए 2 यॉट बुक करे गए हैं।
रणवीर-दीपिका की शादी ग्रैंड होने वाली है। शादी में केक तैयार करने के लिए भी स्विट्जरलैंड सेशेफ को बुलाया गया है।
शादी में दोनों के केवल करीबी लोग ही शामिल हुए हैं। कहा जा रहा है कि शादी में केवल 30 लोगों को इंटिवेशन कार्ड दिया गया है। यह लोग रणवीर-दीपिका के काफी करीबी माने जाते हैं।
शादी में दीपिका सब्यसांची की ड्रेंस पहनने वाली हैं। 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाज से शादी के दौरान दीपिका साड़ी और गहने पहनेंगी तो वहीं 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज के दौरान दीपिका लहंगा पहनेंगी। ये बात रही दीपिका की ड्रेस की। अब बात करते हैं रणवीर सिंह की तो वह शादी में वह कांजीवरम शेरवानी पहनने वाले हैं।
शादी के वेन्यू की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब लोगों को रणवीर और दीपिका के शादी का लुक देखने का इंतजार है।
Also read:
Ranveer-Deepika Wedding: रणवीर पहन रहे हैं कांजीवरम शेरवानी, इस डिजाइनर ने किया है तैयार!
शाहरुख खान ने बेटी सुहाना के बारें में कहा, 'वह सांवली है लेकिन दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की है