1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए कौन हैं दीपिका पादुकोण के होने वाले ससुराल में

जानिए कौन हैं दीपिका पादुकोण के होने वाले ससुराल में

 Published : Nov 13, 2018 10:55 am IST,  Updated : Nov 13, 2018 11:14 am IST

दीपिका-रणवीर की शादी को लेकर हर कोई काफी उत्साहित भी है। आप दीपिका पादुकोण के बारे में तो सब कुछ जानते हैं कि तो आइए आज आपको रणवीर सिंह के परिवार के बारे में बताते हैं।

Ranveer singh family- India TV Hindi
Ranveer singh family

मुंबई: दीपिका-रणवीर की शादी की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। दोनों शादी के लिए इटली भी रवाना पहुंच चुके हैं। रणवीर-दीपिका की शादी इटली के लेक कोमो में होने वाली है। जिसकी तस्वीरे आजकल सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं। शादी की सारी जानकारी आप सभी को मिलती रहती है।सभी को उनकी ड्रेस, शादी के रीति-रिवाज के बारे में बातें पता चल रही हैं। दीपिका-रणवीर की शादी को लेकर हर कोई काफी उत्साहित भी है। आप दीपिका पादुकोण के बारे में तो सब कुछ जानते हैं कि वह बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। एक्टिंग से पहले मॉडलिंग करती थी।पर क्या आपको रणवीर के परिवार के बारे में या कहें दीपिका के ससुराल के बारे में पता है? 

बॉलीवुड के बाजीराव एक्टर रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है।  उनके पिता जगजीत सिंह भगवानी एक रियल स्टेट बिजनेसमैन हैं। बॉलीवुड में एंट्री के दौरान उनके पिता ने उनका साथ दिया था। रणवीर की मां अंजू भगवानी एक हाउस वाइफ हैं। वह मीडिया में कम ही नजर आती हैं। 

रणवीर की एक बड़ी बहन रितिका भगवानी भी हैं। रितिका की शादी हो चुकी है और वह एक एक्ट्रेस भी हैं। दोनों बहन-भाई की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। रणवीर कई बार अपनी बहन रितिका के बारे में बता चुके हैं। 

इसके अलावा रणवीर सिंह का अनिल कपूर के खानदान से भी ताल्लुक है। वह अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर भगवानी के भतीजे हैं। जिससे सोनम और रिया कपूर उनकी कजिन हैं।

रणवीर और दीपिका 14 नवंबर को इटली में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की ड्रेस से लेकर शादी के रीति-रिवाज सभी डिसाइड हो चुके हैं। शादी की तैयारियों की कई फोटो वायरल हो रही हैं। पहले दीपिका के घर पूजा की फोटो के बाद उनके इटली रवाना होने पर एयरपोर्ट की कुछ फोटो वायरल हुई थी।

Also Read:

दीपिका-रणवीर की शादी का नहीं दिया गया कटरीना कैफ को कार्ड- कहा मिलेगा भी नहीं

कंगना ने 'मणिकर्णिका' में इस्तेमाल वीएफक्स को बताया बेहतरीन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन