1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका-रणवीर की शादी का नहीं दिया गया कटरीना कैफ को कार्ड- कहा मिलेगा भी नहीं

दीपिका-रणवीर की शादी का नहीं दिया गया कटरीना कैफ को कार्ड- कहा मिलेगा भी नहीं

 Published : Nov 12, 2018 04:09 pm IST,  Updated : Nov 12, 2018 04:11 pm IST

दीपिका और रणवीर की शादी नवंबर 14-15 को इटली में होने वाली है। दोनों शादी के लिए इटली भी रवाना हो चुके हैं। मगर इसी बीच कैटरीना कैफ ने बताया कि उन्हें अभी तक रणवीर-दीपिका की शादी का कार्ड नहीं मिला है।

Katrina- India TV Hindi
Katrina

नई दिल्ली: दीपिका और रणवीर की शादी नवंबर 14-15 को इटली में होने वाली है। दोनों शादी के लिए इटली भी रवाना हो चुके हैं। शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। शादी की सारी तैयारियां भी चुकी हैं और वेडिंग कार्ड भी बंट चुके हैं। शादी की तैयारियां भी शुरु हो चुकी हैं। मगर इसी बीच कैटरीना कैफ ने बताया कि उन्हें अभी तक रणवीर-दीपिका की शादी का कार्ड नहीं मिला है।

करण जौहर के चैट शो कॉफी विज करण में कटरीना ने यह बात कही है। कटरीना ने कहा कि- उन्हें अभी तक रणवीर-दीपिका की शादी का कार्ड नहीं मिला है। वह उसकी राह देख रही हैं। वह भी शादी में तैय़ार होना चाहती  हैं। मगर उन्हें पता है कि उन्हें शादी का कार्ड नहीं मिलेगा।

कटरीना, दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड रही हैं। जिसकी वजह से दोनों के रिश्ते अच्छे नहीं माने जाते हैं। इसके आगे कटरीना ने कहा कि उनकी रणवीर, आलिया और दीपिका से कैमिस्ट्री बिल्कुल अलग है।

आपको बता दें कि कई समय से यह खबर चल रही है कि रणबीर और आलिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

दीपिका और रणवीर की शादी की तैयारिया चल रही है्ं। दोनों फंक्शन्स में क्या पहनने वाले हैं यह भी डिसाइड हो चुका है। दोनों शुक्रवार की रात को ही इटली के लिए रवाना हो चुके हैं। 

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर शादी के वैन्यू की फोटोज वायरल हो रही हैं। शादी सिंधी और कोंकणी दोनों रिवाजों से होगी। शादी के बाद दीपिका और रणवीर भारत आकर रिसेप्शन भी देंगे।

अभी कुछ समय पहले शादी से पहले होने वाली पूजा की फोटोज शेयर हुई थी। जिसमें दीपिका ने सभ्यसांची का ड्रेस पहनी हुआ था। तो वहीं इटली जाते हुए दोनों की एयरपोर्ट की फोटोज भी सोशल मीडिया पर लोगों की अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।

Also Read: 

इटली में शुरू हुई दीपिका-रणवीर सिंह की शादी की तैयारियां, सामने आईं ये पहली तस्वीर 

प्रियंका चोपड़ा के बाद निक जोनस कर रहे हैं बैचलर पार्टी एंजॉय, तस्वीरें हो रही है वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन