1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इटली में शुरू हुई दीपिका-रणवीर सिंह की शादी की तैयारियां, सामने आईं ये पहली तस्वीर

इटली में शुरू हुई दीपिका-रणवीर सिंह की शादी की तैयारियां, सामने आईं ये पहली तस्वीर

 Published : Nov 11, 2018 03:41 pm IST,  Updated : Nov 12, 2018 08:38 am IST

हाल में ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के लिए इटली रवाना हो गए है। दोनों के एयरपोर्ट लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। ये क्यूट कपल 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी इटली के लेक कोमो में होगी। जहां पर तैयारियों की तस्वीरें भी सामने आईं है।

DeepVeer- India TV Hindi
DeepVeer Image Source : TWITTER/DEEPVEER

नई दिल्ली: हाल में ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के लिए इटली रवाना हो गए है। दोनों के एयरपोर्ट लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। ये क्यूट कपल 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी इटली के लेक कोमो में होगी। जहां पर तैयारियों की तस्वीरें भी सामने आईं है।

बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी लेक कोमो की खूबसूरत विला देल बालिबियानेलो में होगी। जिसके बाद सोशल मीडिया में कई हैंडल्स ने वहां की तस्वीरे शेयर की है। जिसमें तैयारियां साफ नजर आ रही है। (जानिए कौन है रोहमन शॉल जिन्हें सुष्मिता सेन कर रही हैं डेट? )

आपको बता दें कि लेक कोमो कई सिलेब्रिटीज के लिए फेवरिट वेडिंग डेस्टिनेशन बन गया है। हाल में इस जगह की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें इस जगह पर शादी की तैयारियां होती दिखाई दे रही हैं। कोंकणी और सिंधी तौर-तरीकों से शादी होने के बाद दीपिका और रणवीर मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन का आयोजन करेंगे।  (सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से शादी की खबरों पर वीडियो शेयर करके दिया जवाब )

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन