1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Met Gala 2018: दीपिका पादुकोण ने रेड गाउन में बिखेरा अपना जलवा, टिकी उनपर सभी की निगाहें

Met Gala 2018: दीपिका पादुकोण ने रेड गाउन में बिखेरा अपना जलवा, टिकी उनपर सभी की निगाहें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2018 10:40 am IST,  Updated : May 08, 2018 10:40 am IST

Met Gala 2018: रेड कार्पेट में दीपिका पादुकोण ने अपनी ही महफिल जमा दिया था। उसकी यह रेड कलर की ड्रेस बहुत ही सुंदर लग रही थी। देखें खूबसूरत तस्वीरें...

Deepika Padukone met gala 2018- India TV Hindi
Deepika Padukone Image Source : PTI

नई दिल्ली: हर बार मेट गाला में अजीब तरह की ड्रेसेस की थीम होती है। इस बार देवी-देवताओं से जुड़ा हुआ थीम था। इस मौके में सभी की नजरे थी तो बस बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण। जी हां यह दोनों ही अभिनेत्री बहुत ही खास अंदाज में नजर आई। जिन्हें देखकर हर किसी की निगाहें जाकर उन्हीं पर रुकी रह गई।

इस रेड कार्पेट में हॉलीवुड की हस्तियां ने भी भाग लिया, लेकिन प्रियंका और दीपिका ही छाई रही।

रेड कार्पेट में दीपिका पादुकोण ने अपनी ही महफिल जमा दिया था। उसकी यह रेड कलर की ड्रेस बहुत ही सुंदर लग रही थी।

दीपिका पादुकोण डिजायनर प्रबल गुरुंग के हॉट रेड कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। वहीं उनके हेयर स्टाइलिस्ट हैरी जोश ने उन्हें इस बार लुक दिया है। जो कि उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था।

इस बार दीपिका ने अपने फैंस को पिछली साल की तरह निराश नहीं किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल