1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी से एक दिन पहले आई दीपिका-रणवीर की ये खूबसूरत तस्वीर

शादी से एक दिन पहले आई दीपिका-रणवीर की ये खूबसूरत तस्वीर

 Published : Nov 13, 2018 10:05 am IST,  Updated : Nov 13, 2018 10:18 am IST

शादी से एक दिन पहले दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की एक बहुत ही खूबसूरत सी फोटो सामने आई है। इस फोटो में दीपिका ने ब्लैक साड़ी पहना हुआ है और रणवीर ने क्रीम कलर का कुर्ता और पग और पहने हुए है।

deepika padukone and ranveer singh- India TV Hindi
deepika padukone and ranveer singh Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: शादी से एक दिन पहले दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की एक बहुत ही खूबसूरत सी फोटो सामने आई है। इस फोटो में दीपिका ने ब्लैक साड़ी पहना हुआ है और रणवीर ने क्रीम कलर का कुर्ता और पग और पहने हुए है। दीपिका-रणवीर की इस फोटो को उनके किसी खास दोस्त ने शेयर किया है और साथ ही कैप्शन में लिखा है यह दिवाली की फोटो है। बता दें कि दीपिका पादुकोण लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से 14-15 नवंबर को दीपिका इटली में शादी कर रही हैं।

deepika padukone and ranveer singh
deepika padukone and ranveer singh

बता दें कि उनकी शादी को मात्र 2 दिन बाकी रह गए हैं और शादी के वेन्यू पर तैयारियां जोरों पर हैं। इटली के लेक कोमो (Lake Como) में दीपवीर की शादी की तैयारी जमकर चल रही है। साथ ही कई फोटो पोस्ट की गई है और पोस्ट में बताया गया है कि लेक कोमो के खूबसूरत विला देल बालबियानेलो में दीपिका और रणवीर की शादी की तैयारी चल रही है। 

बताना चाहेंगे कि इन दिनों वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर लेक कोमो सिलेब्रिटीज़ के बीच काफी पॉप्युलर है। दीपिका और रणवीर की यह शादी 14 और 15 नवंबर को होगी, जो एक बार दीपिका के साइड से कोंकणा वाले तरीके से होगी और दूसरी बार रणवीर के सिंधी स्टाइल में होगी। शादी के बाद दोनों मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन रखेंगे, ताकि उनके सभी अपने और फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोग उनकी इस खुशी का हिस्सा बन सकें। 

सोनाली बेंद्रे ने पति गोल्डी बहल को ऐसे किया मैरिज एनिवर्सरी विश, पोस्ट पढ़ते ही आप हो जाएंगे इमोशनल

शाहरुख की बाजीगर के 25 साल पूरे, इस डायलॉग्स के साथ वीडियो किया शेयर

स्पाइडर मैन, थॉर, आयरन मैन जैसे सुपरहीरोज को गढ़ने वाले स्टेन ली का निधन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन