1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाली बेंद्रे ने पति गोल्डी बहल को ऐसे किया मैरिज एनिवर्सरी विश, पोस्ट पढ़ते ही आप हो जाएंगे इमोशनल

सोनाली बेंद्रे ने पति गोल्डी बहल को ऐसे किया मैरिज एनिवर्सरी विश, पोस्ट पढ़ते ही आप हो जाएंगे इमोशनल

 Published : Nov 12, 2018 09:15 pm IST,  Updated : Nov 12, 2018 09:15 pm IST

आज सोनाली ब्रेंद्रे ने अनोखे अंदाज से अपनी मैरिज एनिवर्सरी सेलीब्रेट करी। इसके साथ ही उन्होंने अपने पति गोल्डी बहल के लिए शादी की तस्वीरों के साथ कुछ अन्य तस्वीरें शेयर करते हुए प्यारा भरा पोस्ट लिखा। जिसे पढ़कर आपको यकीन हो जाएंगा कि आखिर असली प्यार क्या होता है। जो कि उनके पति गोल्डी के लिए शादी की सालगिराह का सबसे बेस्ट गिफ्ट है।

Sonali Bendre- India TV Hindi
Sonali Bendre Image Source : INSTRAGRAM/SONALI BENDRE

नई दिल्ली: कैंसर से जूझ रही सोनाली बेंद्रे न्यूयार्क में अपना इलाज करा रही है। इतना बड़ी बीमारी होने के बावजूद वह हमेशा पॉजिटिव रहती है। इतना ही नहीं वह सबको इसके लिए मोटिवेट भी करती है। हाल में ही सोनाली ब्रेंद्रे ने अपने बेटे और पति के साथ न्यूयार्क में ही दीवाली सेलीब्रेट किया। वहीं आज सोनाली ब्रेंद्रे ने अनोखे अंदाज से अपनी मैरिज एनिवर्सरी सेलीब्रेट करी। इसके साथ ही उन्होंने अपने पति गोल्डी बहल के लिए शादी की तस्वीरों के साथ कुछ अन्य तस्वीरें शेयर करते हुए प्यारा भरा पोस्ट लिखा। जिसे पढ़कर आपको यकीन हो जाएंगा कि आखिर असली प्यार क्या होता है। जो कि उनके पति गोल्डी के लिए शादी की सालगिराह का सबसे बेस्ट गिफ्ट है।

सोनाली से शादी की तस्वीर के साथ-साथ लेटेस्ट की गोल्डी बहल के साथ की कुछ तस्वीरे शेयर करते हुए पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, 'मैने जैसे ही लिखना शुरु किया..मुझे पता था कि मैं अपने सभी भावनाएं और विचार जो मेरे दिमाग में चल रहा है वो सब शब्दों में कह दूंगी।'

उन्होंने आगे लिखा, 'पति, बेस्ट फ्रेंड, साथी माई रॉक गोल्डी बहल. शादी एक दूसरे को समझने के लिए की जाती है, सहीं और गलत, कमजोरी और सेहत... भगवान जानता है कि ये साल हमारा कैसा गया।

मैं नहीं बहुत से लोग जानते है कि कैंसर केवल एक खुद का युद्ध है.. बल्कि यह ऐसा कुछ है जो एक परिवार सामूहिक रूप से गुजरता है। मैं इस जर्नी पर भी जाने में सक्षम थी, यह जानकर कि आप अपनी सभी ज़िम्मेदारियों को जोड़ देंगे, और कुछ और ले लेंगे और उसे घर वापस रखेंगे ... यह सब दो महाद्वीपों के बीच बंद हो रहा है।

उन्होंने आगे लगा कि मेरे साथ हर कदम के लिए शक्ति, प्रेम और खुशी का स्रोत होने के लिए धन्यवाद ... धन्यवाद, तुम अच्छी तरह से समझते हो कि मैं क्या महसूस करती हूं, मैं क्या कहूं जो आपका हिस्सा है, जो तुम्हारा है और कुछ नहीं और कोई और मायने रखता है?

हैप्पी एनिवर्सरी गोल्डी

आपको बता दें कि सोनाली ने 12 नवंबर 2002 को गोल्डी बहल से शादी की थी। आज सोनाली का 13 साल का बेटा बी है। जिसका नाम रनवीर बहल है। सोनाली ब्रेंद्रे से अपनी इस बीमारी के बारें में 4 जुलाई को सोशल मीडिया में बताया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन