1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ranveer-Deepika Wedding: रणवीर पहन रहे हैं कांजीवरम शेरवानी, इस डिजाइनर ने किया है तैयार!

Ranveer-Deepika Wedding: रणवीर पहन रहे हैं कांजीवरम शेरवानी, इस डिजाइनर ने किया है तैयार!

 Published : Nov 14, 2018 08:48 am IST,  Updated : Nov 14, 2018 08:52 am IST

बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इन दोनों स्टार की शादी को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड तो हैं ही साथ ही साथ पूरा बॉलीवुड भी एक्साइटेड है। जब दोनों की शादी की खबर आई है तब से सबके जुबान पर कई सवाल है, दीपिका-रणवीर क्या पहनेंगे, शादी कहां होगी

deepika ranveer wedding- India TV Hindi
deepika ranveer wedding

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इन दोनों स्टार की शादी को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड तो हैं ही साथ ही साथ पूरा बॉलीवुड भी एक्साइटेड है। जब दोनों की शादी की खबर आई है तब से सबके जुबान पर कई सवाल है, दीपिका-रणवीर क्या पहनेंगे, शादी कहां होगी, कौन से गेस्ट आएंगे आदि। इन सब सवालों के जवाब धीरे-धीरे ही मिलेंगे उससे पहले हम आपके लिए लाए हैं यह खास खबर।

हर किसी को दोनों को दूल्हा दुल्हन के अवतार में देखने का बेसब्री से इंतजार है। फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर ये दोनों शादी में कैसा ड्रेस पहनने वाले हैं? इसे लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ये तो हम सभी को मालूम है कि दोनों के शादी के आउटफिट डिजाइनर सब्यसाची ने तैयार किए हैं, लेकिन इसके अलावा अब रणवीर सिंह के शादी के जोड़े को लेकर कुछ और बातें सामने आई हैं।

लेटेस्ट रिपोर्टस की माने तो रणवीर शादी में कांजीवरम शेरवानी पहनने वाले हैं। वहीं इससे पहले दीपिका को लेकर खबर आई थी कि वह लाल रंग का लहंगा पहनने वाली हैं। दोनों के कपड़ों पर धागों का बारीकी से काम किया गया है।

दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक इटली के लेक कोमो में दोनों के शादी के फंक्शन शुरू हो गये हैं। मालूम हो कि कुछ समय पहले ही ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई भी लेक कोमो की खूबसूरत वादियों में हुई थी। आज मेहंदी की रसम है। 14 और 15 नवंबर को दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे और 18 नवंबर को विवाहित जोड़ा भारत लौटेगा।

आपको बता दें, दीपिका और रणवीर की शादी दो रीति-रिवाजों से होगी। पहली कोंकणी रिवाजों से क्योंकि दीपिका कर्नाटक की सारस्वत ब्राह्मण समुदाय से संबंध रखती हैं और उनकी मातृभाषा कोंकणी है। दूसरी सिंधी रिवाजों के मुताबिक, क्योंकि रणवीर सिंधी हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, कोंकणी रीति-रिवाजों से होने वाली शादी में दीपिका साड़ी पहनेंगी और इसके साथ सोने के आभूषण कैरी करेंगी। वैसे दीपिका अपनी कई फिल्मों में इस लुक में नजर आ चुकी हैं और इस बात इसमें कोई शक नहीं कि वह इस लुक में बेहद सुंदर नजर आएंगी।

बात करें शादी की दूसरी सेरेमनी जिसमें सिंधी रीति-रिवाजों से शादी होगी। इसमें दीपिका लहंगा पहनेंगी। बताया जा रहा है कि उनके इस लहंगे का रंग गुलाबी और पर्पल होगा। इसके साथ वह रीगल जड़ाऊ नेकलेस कैरी करेंगी। ऐसा नेकलेस दीपिका ने फिल्म पद्मावत में जौहर सीन में पहना था।

जानिए अपनी शादी पर इटली में कितना खर्च कर रहे हैं रणवीर-दीपिका

शाहरुख खान ने बेटी सुहाना के बारें में कहा, 'वह सांवली है लेकिन दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की है'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन