A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत मामला: ड्रग्स केस में क्या NCB ने तैयार की है बॉलीवुड हस्तियों की लिस्ट, यहां जानिए सच्चाई

सुशांत मामला: ड्रग्स केस में क्या NCB ने तैयार की है बॉलीवुड हस्तियों की लिस्ट, यहां जानिए सच्चाई

2018 में हिंदी ब्लॉकबस्टर 'केदारनाथ' में सुशांत और सारा ने एक साथ काम किया था।

sara rakul drugs ncb- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @SARAALIKHAN95 NCB ने की पुष्टि, जांच में सारा अली खान-रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा के भी नाम आए सामने

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के दौरान ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद अब अभिनेत्री सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और डिजाइनर सिमोन खंबाटा के नाम भी सामने आए हैं। एनसीबी के उप निदेशक के.पी.एस. मल्होत्रा ने नामों की पुष्टि की। इसके साथ ही उन्होंने जांच के सिलसिले में दो दर्जन से अधिक बॉलीवुड हस्तियों की तथाकथित 'हिट-लिस्ट' तैयार करने वाली एजेंसी की मीडिया अटकलों का खंडन किया।

एनसीबी ने जांच के उन विशिष्ट पहलुओं का ब्योरा नहीं दिया है, जिसमें इन तीन बॉलीवुड और ग्लैमर वल्र्ड सेलेब्स के नाम सामने आए हैं। इसलिए इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि नशीले पदार्थों की जांच में उनकी किस हद तक संलिप्तता हो सकती है।

सुशांत की मौत के 3 महीने बाद कैसा है परिवार का हाल, एक्टर के जीजा ने बताई स्थिति

25 साल की सारा बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं और उन्होंने 2018 में हिंदी ब्लॉकबस्टर 'केदारनाथ' में सुशांत के साथ एक अभिनय किया था।

एनसीबी द्वारा अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें सुशांत की पूर्व प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, उनका भाई शोविक और कई ड्रग पेडलर, नार्को-डीलर और आपूर्तिकर्ता शामिल हैं।

रिया, शोविक और अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, वहीं कुछ ड्रग पेडलर्स को एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है।

Latest Bollywood News